लुढ़का पारा, कड़ाके की ठंड में ठिठुरे लोग

दरभंगा। शीतलहर की चपेट में आए जिले में पिछले दो दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गुरुवार को जहां मौसम सर्द के साथ न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रही, वहीं शुक्रवार को सबसे सर्द दिन-रात रही । न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में आंशिक बदलाव होगा। दो दिन से हल्के बादलों ने दस्तक दी है। शहर में सर्दी का सितम जारी है। सुबह व शाम की गलन वाली ठंड पड़ रही है। घर के अंदर हाथ-पांव अकड़ जा रहे हैं। सर्दी से बचने के लिए लोग जतन करते रहे। पूरे दिन गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस हो रही है। फिर भी सभी जगहों पर नगर निगम की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है।

इंजीनियर को गोली मारने के पहले हुई थी हर्ष फायरिग यह भी पढ़ें
पूसा मौसम विभाग के मुताबिक 16 से 20 जनवरी तक ठंड का सितम रहेगा जारी
पूसा मौसम विभाग के मुताबिक 16 से 20 जनवरी तक कोल्ड से और शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। पूर्वानुमान के मुताबिक अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान छह से आठ डिग्री और अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
मौसम शुष्क, आसमान में छाए रहेंगे हल्के बादल मौसम विभाग के अनुसार आज से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिख सकता है। विभाग ने मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इसके चलते तापमान में मामूली सुधार हो सकता है। शहर में दो दिन न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के नीच रहा। अब बादलों के चलते तापमान में वृद्धि होगी। -
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार