अहिसा दौड़ ने ठंड में कराया गर्मी का अहसास

मोतिहारी। कड़ाके की ठंड के बावजूद अहिसा दौड़ में लोग जमकर दौड़े। लोगों का हुजूम ऐसा उमड़ा कि प्रशासनिक तैयारियां भी कम पड़ गईं। बच्चे हो या जवान, बुजुर्ग हो या महिलाएं, सभी उत्साह से लबरेज थे। बस किसी तरह खुद को दौड़ में अव्वल लाने की जद्दोजहद थी। सभी में भाग लेने का उत्साह दिखा। अल सुबह 4 बजे से ही लोग कार्यक्रम स्थल गांधी मैदान में पहुंचने लगे थे। आम हों या खास, सबका उत्साह देखते ही बनता था।

जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक स्वयं पूरी व्यवस्था की मॉनीटरिग करते दिखे। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रन ़फॉर पीस के तीन उद्देश्य हैं। पहला लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना। दूसरा जल जीवन हरियाली के बारे में जागरूकता लाना व तीसरा कोरोना वैक्सीनशन के बारे में लोगो को जागरूक करना। इसके पहले जिलाधिकारी ने अहिसा दौड़ को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ खुद भी दौड़ लगाई। वहीं मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए सुबह ही गांधी मैदान पहुंच गए थे। उन्होंने दौड़ में हिस्सा ले रहे प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया व कहा कि खेल मानव जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। स्वास्थ्य विभाग रहा मुस्तैद
शीतलहर और कड़ाके की ठंड के कहर से जनजीवन बेहाल यह भी पढ़ें
दौड़ कार्यक्रम को सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भी कड़ी मशक्कत की। पूरे कार्यक्रम के दौरान विभाग की नौ एंबुलेंस टीम भ्रमणशील रही। प्रत्येक एंबुलेंस में चिकित्सक व पारा मेडिकल स्टाफ की प्रतिनियुक्ति की गई थी। वहीं गांधी मैदान में भी चार स्वास्थ्य शिविर लगाए गए थे। सीएस स्वयं पूरी व्यवस्था का मुआयना कर रहे थे। मौके पर डीएस, हेल्थ मैनेजर विजय चंद्र झाँ, डीपीएम अमित अचल, डॉ अमरेश महर्षि, डॉ प्रेम कुमार सहित विभाग अन्य पदाधिकारी व चिकित्सक मौजूद थे। जुम्बा डांस ने लोगो में भरा जोश, सेल्फी का रहा क्रेज
दौड़ शुरू होने के ठीक पहले बाहरी व स्थानीय कलाकारों द्वारा जुम्बा नृत्य प्रस्तुत किया गया। नृत्य शुरू होने के साथ ही वहां मौजूद लोग भी खुद को थिरकने से नही रोक सके। पुरुष हो या महिलाएं, सबने जमकर नृत्य का लुत्फ उठाया व खुद भी इसमें शरीक हुए। कार्यक्रम में शिरकत करने को पहुंचे आम हो या खास सबने जमकर सेल्फी ली। खासकर युवाओं में यहां पहुंची बैडमिटन स्टार ज्वाला गुट्टा के साथ सेल्फी लेने की होड़ मची थी। वही लोग जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक के साथ भी सेल्फी लेने को आतुर दिखे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने लगाई दौड़
मैराथन में दौड़ने वाले प्रतिभागी कड़ाके की ठंड के बावजूद सुबह पांच बजे से पहले ही गांधी मैदान पहुंचने लगे थे। देखते ही देखते पूरा गांधी मैदान लोगों की हुजूम से पट गया। बच्चे, बूढ़े, युवा व महिलाएं भी दौड़ने को बेताब दिखाई दिए। गांधी मैदान व दौड़ के रूट पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। जगह-जगह पर पुलिस बलों के साथ पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई थी। एसपी नवीन चंद्र झा स्वयं अपने स्तर से पूरी व्यवस्था की मॉनिटरिग कर रहे थे। अप्रत्याशित भीड़ के बावजूद भी कही भी किसी तरह की सुरक्षा संबंधी अव्यवस्था नही दिखी। सुरक्षा के लिहाज से गांधी मैदान में आम दिनों में वाक के लिए आने वाले लोगो को एंट्री नही दी गई थी। वहीं ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए विशेष रणनीति के तहत पुलिस पदाधिकारियों व बलों को लगाया गया था।
उम्मीद से ज्यादा पहुंचे लोग तो कम पड़ गए मेडल व प्रशस्तिपत्र
अहिसा दौड़ में भाग लेने के लिए मोतिहारी शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से भी भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। जिला प्रशासन ने जहां कुछ हजार लोगों के आने की उम्मीद की थी, जबकि मौके पर 25 हजार से ज्यादा संख्या में लोग दौड़ में शामिल होने को पहुंच गए। ऐसे में काफी लोगो को मेडल व प्रशस्ति पत्र नही दिया जा सका। बता दे कि अहिसा दौड़ में पुरुषों के साथ ही महिलाओं ने भी जमकर भागीदारी निभाई। इस दौरान शहर के नामचीन चिकित्सक, व्यवसायी व नेता भी बड़ी संख्या में पहुंचे थे।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार