वजन ज्यादा होने की वजह से लोग उड़ाते थे इस एक्ट्रेस का मजाक, अब खूबसूरती देख सभी हुए हैरान

स्टार प्लस के सीरियल कुल्फी कुमार बाजेवाला में लवली की भूमिका निभा रहीं अंजली आनंद काफी मशहूर हो गई है। लोग उनके अभिनय की बहुत तारीफ करते हैं। अंजली आनंद मिडल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने एक बार इंटरव्यू में बताया था कि लगभग 3 साल पहले उनका वजन 108 किलोग्राम था। पहले लोग उनका मजाक उड़ाते थे और उन्हें मोटी-मोटी कहकर चिढ़ाते थे, जिस वजह से उनको परेशानी होती थी। लेकिन सीरियल में काम करने के बाद उनको बहुत लोकप्रियता मिली और लोगों ने उनकी एक्टिंग को भी बहुत पसंद किया।

बता दें कि वजन ज्यादा होने की वजह से ही अंजली को एकता कपूर के सीरियल ढाई किलो प्रेम में काम करने का मौका मिला था। यह शो 3 अप्रैल 2017 से 30 सितंबर 2017 तक टीवी पर प्रसारित हुआ। हालांकि इस सीरियल को लोगों ने ज्यादा पसंद नहीं किया। अब अंजली ने अपना वजन कम कर लिया है। उनका वजन 108 किलो से घटकर 75 किलो रह गया है। हालांकि लड़कियों के लिए 75 किलो वजन भी बहुत ज्यादा होता है। लेकिन फिर भी अंजली बहुत खूबसूरत दिखती है।
अंजली को उनके शानदार अभिनय के लिए आईटीए पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। अंजली सोशल मीडिया पर भी बहुत सक्रिय रहती हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अंजली के इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स है। अंजली का पहला सीरियल ढाई किलो प्रेम भले ही ज्यादा सफल ना रहा हो, लेकिन कुल्फी कुमार बाजेवाला दर्शकों को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है। इस सीरियल में अंजली की एक्टिंग की बहुत तारीफ हो रही है।

अन्य समाचार