तैमूर ने सेट किया नया फैशन ट्रेंड, पिता सैफ अली खान के स्वेटर में आए नजर

बॉलीवुड कपल करीना कपूर खान और सैफ अली खान की जोड़ी सुपरहिट है। लाखों-करोड़ों लोग इस जोड़ी को काफी पसंद करते है। दोनों ने ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना-अपना मुकाम पाया हुआ है। करीना कपूर खान को जहां फैशन की क्वीन कहा जाता है, तो वहीं सैफ अली खान को स्टाइल का किंग माना जाता है। ऐसे में भला तैमूर भी कैसे पीछे रहे... तैमूर अली खान भी किड्स के लिए अलग ही फैशन लेकर आते है। उनके एक से बढ़कर एक लुक्स सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है।

तैमूर अली खान ने नया फैशन ट्रेंड सेट किया हुआ है। उनका एक लुक तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने पिता सैफ अली खान के स्वेटर में नजर आ रहे है। दरअसल, सैफ अली खान को अमेरिका झंडे प्रिंट वाले आउटफिट काफी पसंद आते है। सैफ अली खान ने हिमाचल प्रदेश के ट्रिप पर इसी प्रिंट वाला स्वेटर पहना था। यही स्वेटर उन्होंने तब भी पहना था जब सारा अली खान छोटी थी... सैफ अली खान का ये स्टाइल स्टेंटमेंट मेल फैंस को काफी पसंद आता है।
View this post on Instagram A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)
तैमूर अली खान ने भी अमेरिकी झंडे प्रिंट वाला स्वेटर पहन अपने पिता सैफ अली खान का स्टाइल कॉपी किया। लेकिन क्या आप जानते है कि तैमूर के इस ग्रे कलर के स्वेटर की कीमत क्या होगी... इसकी कीमत सुन आप हैरान रह जाएंगे। तैमूर ने जो स्वेटर पहना हुआ है... उसकी कीमत 12,839 रुपए है। तैमूर अली खान इस स्वेटर में काफी क्यूट दिखाई दे रहे है। आपको बता दें कि तैमूर अली खान का जल्द ही भाई या बहन घर में आने वाली है। करीना कपूर दूसरी बार प्रेग्नेंट है और अगले महीने उनकी डिलिवरी है।

अन्य समाचार