सेना के जवान ने पड़ोसी को मारी गोली

जहानाबाद । सेना का जवान नीरू शर्मा ने शनिवार को अपने पड़ोस के संजय शर्मा को गोली मार दी। घटना में संजय के पुत्र ओमप्रकाश भी जख्मी हो गया है। दोनों को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। घटना शनिवार को शहर के राजाबाजार के शिक्षक कॉलोनी में हुई। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच भूमि विवाद था। पूर्व में भी दोनों ओर से परस्पर विरोधी मामला दर्ज किया गया था।

घटना में जख्मी संजय शर्मा और उसके पुत्र ओमप्रकाश के अलावा बेटी गुड़िया को भी जख्म है। इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ओमप्रकाश के बयान पर सेना का जवाननीरू सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी सैनिक पाली थाना क्षेत्र का मूल निवासी है। शिक्षक कॉलोनी में घर का खिड़की और निर्माण कार्य के लिए पड़ोसी संजय शर्मा के साथ विवाद चला आ रहा था।

थानाध्यक्ष रवि भूषण ने बताया कि दोनों के बीच पहले से भी झगड़ा चल रहा। एक महीने पहले भी दोनों पक्ष की ओर से एक दूसरे पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोपी जवान फरार है। पुलिस मौके पर राइफल की गोली का खाली खोखा बरामद किया है। संजय को आनन फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे पटना मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सैनिक नीरू के नाम पर कोई लाइसेंसी शस्त्र नहीं है। आशंका है कि देसी हथियार से गोली मार कर घर से फरार हो गया है।
-- कोट --
गोली मारने का आरोपी सेना का जवान नीरू शर्मा फरार हो गया है। गिरफ्तारी के लिए उसके पैतृक गांव पाली थाना क्षेत्र में पुलिस छापेमारी के लिए गई है। घटना के पीछे संजय और नीरू के बीच भूमि विवाद है। पूर्व में एक दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मीनू कुमारी,
एसपी, जहानाबाद।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार