गांव की महिलाओं ने दिखाई हिम्मत तो पकड़ा गया लुटेरा

खगड़िया। बैंक से लोन लेकर गांव जा रही चार महादलित महिलाओं से चार लाख लूटने मामले में नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा मथुरापुर के पंकज पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी बाइक भी जब्त की गई है। इस बाबत रटनाहा मुशहरी की राजो देवी के बयान पर केस दर्ज किया गया है। जिसमें शहर के सागरमल चौक पर अवस्थित बड़ौदा बैक के मैनेजर, गाजीघाट सुंभा के अनिल पोद्दार, पंकज पासवान समेत कई को आरोपित किया गया है। राजो देवी का कहना हुआ कि वह महादलित हैं। अनिल पोद्दार ने रेखा देवी, लीला देवी, त्रिफुल देवी व उसे फोन पर जानकारी दी कि लोन पास हो गया है। आइए लोन की निकासी होगी। बताया कि मालगोदाम के पास आई तो बताया गया कि डेढ़-डेढ़ लाख लोन पास हुआ है। सभी को बड़ौदा बैंक के मैनेजर के चैंबर में ले जाया गया और कहा गया कि अभी एक-एक लाख ही मिलेगा। बाद में शेष रकम मिलेगी। महिलाओं का कहना हुआ कि बैंक से निकलने के बाद अनिल पोद्दार सभी से रुपये ले लिया। कहा कि मिलान करेंगे। उसके बाद वह सभी को मथुरापुर टमटम स्टैंड चलने को कहा। महिलाओं ने बताया कि वहां मथुरापुर का पंकज पासवान मिला। वह बाइक नंबर बीआर 34 जे-0265 पर था। वहां अनिल ने बोला कि सबको वह घर पहुंचा देगा और वहीं रुपये देगा। महिलाओं ने बताया कि उन्हें शंका होने लगी और नगर पुलिस को फोन किया। तब थानाध्यक्ष रामस्वार्थ पासवान के निर्देश पर दारोगा पवन कुमार दल- बल के साथ आए और पंकज को गिरफ्तार किया गया। मगर और आरोपित फरार है। थानाध्यक्ष रामस्वार्थ पासवान ने बताया कि एक को गिरफ्तार किया गया है। बाइक भी जब्त की गई है। बैंक मैनेजर को भी आरोपित किया गया है। आगे की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। नशे में गिरफ्तार


संवाद सहयोगी, खगड़िया: नगर थाना पुलिस द्वारा अशोक सहनी को नशे में गिरफ्तार किया गया है। वह नवटोलिया का रहने वाला है। नगर थानाध्यक्ष रामस्वार्थ पासवान ने बताया कि उसपर केस दर्ज किया गया है।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार