कैमूर में पानी भरे गड्ढे में ट्रैक्टर पलटने से बड़े भाई की मौत, छोटा घायल

कैमूर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मझाड़ी गांव के पास बुधवार को पानी भरे गड्ढे में एक ट्रैक्टर के पलट जाने से बड़े भाई की मौत हो गई। जबकि छोटा भाई घायल हो गया। जिसका अनुमंडल अस्पताल में इलाज हुआ। सूचना पर पहुंची मोहनियां थाना की पुलिस ने ट्रैक्टर के नीचे दबे युवक के शव को बाहर

निकलवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। जहां ननिहाल व गांव के स्वजन व काफी संख्या में लोग भी मौजूद रहे। मृतक चैनपुर थाना क्षेत्र के मूड़ी भदारी गांव निवासी श्रीराम राम बताया जाता है। वहीं घायल उसका छोटा भाई अरविद राम है।

जानकारी के अनुसार चैनपुर थाना क्षेत्र के मूड़ी भदारी ग्राम निवासी श्रीराम राम का मोहनियां थाना क्षेत्र के मामादेव गांव में ननिहाल है। बुधवार को श्रीराम राम अपने छोटे भाई अरविद राम के साथ ट्रैक्टर से अपने ननिहाल जा रहे थे। इसी दौरान मझाड़ी गांव के समीप अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर सड़क के बगल में पानी भरे गड्ढे में पलट गया। पानी में ट्रैक्टर के नीचे दबने से श्रीराम राम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। छोटा भाई अरविद राम घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर मोहनियां थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से पानी में ट्रैक्टर के नीचे दबे श्रीराम राम के शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद अनुमंडल अस्पताल
से कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा गया। घायल अरविद राम को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया
गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर व ननिहाल में कोहराम मच गया। स्वजन अनुमंडल अस्पताल में पहुंचे। उनके चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। उपस्थित लोगों ने स्वजनों को ढांढस बंधाया।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार