सोना लूटकांड में महिला को ले गई दरभंगा पुलिस

खगड़िया: दरभंगा से सोना लूटकांड में सन्हौली से हिरासत में ली गई महिला को दरभंगा पुलिस साथ ले गई। महिला के एक संबंधी के सन्हौली स्थित आवास पर पुलिस द्वारा छापेमारी की गई थी। चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि महिला का पुत्र गोलू को दरभंगा पुलिस हिरासत में लिए हुए है। उसने बताया कि उसकी मां सन्हौली स्थित बहनोई के यहां है। दरभंगा सिटी एसपी के आदेश पर कई थानों की पुलिस द्वारा सन्हौली में छापेमारी की गई थी।

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार