शीघ्र चालू होगा शेखपुरा का इंजीनियरिग कॉलेज : मंत्री

शेखपुरा। राज्य सरकार के आइटी मंत्री सुमित कुमार ने कहा कि सूबे के सभी पॉलीटेक्नीक व इंजीनियरिग कॉलेजों को उन्नत किया जायेगा। इसके लिए सभी संस्थानों में शिक्षकों तथा दूसरे कर्मियों की बहाली की जायेगी। इन संस्थानों के प्रयोगशाला को भी साधन संपन्न करके उसे व‌र्ल्ड क्लास बनाया जायेगा। ये बातें मंगलवार को शेखपुरा सर्किट हाउस में स्थानीय पत्रकारों से कहीं। मंत्री बनने के बाद सुमित पहली बार पटना से अपने घर जमुई जा रहे थे। इसी क्रम में कुछ देर के लिए शेखपुरा सर्किट हाउस में रुके। शेखपुरा में इंजीनियरिग कॉलेज का भवन बनकर तैयार हो गया है। इसको भी जल्द चालू किया जायेगा। सरकार राज्य के युवाओं को यहीं पर रोजगार के अवसर व बेहतर तकनीकी शिक्षा भी मिले इसको लेकर भी सरकार काम कर रही है। राजनीतिक सवालों पर मंत्री ने कहा कि लोजपा अब विलुप्त हो रही है। रामबिलास पासवान के निधन के बाद लोजपा तेजी से विलुप्त हो रही है। मंत्री के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो. सुधीर कुमार, जदयू उपाध्यक्ष विनोद यादव, लोजपा के पूर्व अध्यक्ष सागर गोप, कांग्रेस नेता गंगा कुमार यादव भी थे।


राज्य के आइटी मंत्री का समर्थकों ने किया भव्य स्वागत : शेखपुरा में दलगत भावना से ऊपर उठकर बिहार के आइटी मंत्री का भव्य स्वागत राजद के समर्थकों द्वारा किया गया। राजद के विधायक विजय सम्राट ने मंत्री के स्वागत में जगह-जगह तोरणद्वार बनवाए और फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। गौरतलब है कि मंत्री बनने के बाद सुमित कुमार पहली बार बरबीघा से शेखपुरा होते हुए अपने क्षेत्र जमुई जा रहे थे। विधायक के भाई संजय गोप ने बुके देकर उनका स्वागत किया।
इसके अलावा शेखपुरा तिरमुहानी पर भी सैकड़ों लोगों ने उनका स्वागत किया। इसमें भाजपा के साथ राजद से जुड़े लोग भी शामिल थे। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गंगा कुमार यादव के साथ संतोष यादव, राजद के शंभु यादव, सतपाल यादव, नागमणी राय, संजय कुमार व ललन साव भी शामिल थे। भाजपा की तरफ से जिलाध्यक्ष के साथ नवल किशोर पासवान, करू सिंह, मनोज कुमार सिन्हा ने उनका स्वागत किया।
वहीं, बरबीघा में उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद मंत्री ने श्री कृष्ण सिंह चौक पर श्री बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इस मौके पर प्रिस सिंह, चिटू सिंह व मोनू कुमार आदि मौजूद थे।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार