दो साल बाद हुआ सीएसपी संचालक से लूट का खुलासा

अरवल : दो साल पहले सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर 83 हजार रुपये अपराधियों ने लूट लिए थे। लंबे समय हो जाने के बाद लोग इसे भूलने भी लगे थे।लेकिन पुलिस अंतत: मामले का उद्भेदन कर अपराधियों को उसके सही ठिकाने तक पहुंचा दिया। बताते चलें की 10 अक्तूबर 2019 को नगर थाना क्षेत्र के जलपुरा मोड़ पुल के समीप हथियारबंद लूटेरों ने सीएसपी संचालक के साथ लूट-पाट की घटना को अंजाम दिया था। मामले का उद्भेदन करते हुए पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने बताया है कि सीएसपी संचालक इसराइल अंसारी के वयान पर अज्ञात अपराधियो के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी।जिसमें उल्लेख किया गया था कि हथियार का भय दिखाकर 83 हजार रुपया छीनकर अरवल की ओर भाग गए थे। कांड का उद्भेदन करने के लिए टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान के कारण सफलता मिली। लूट कांड में शामिल नीतिश कुमार उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया गया है। नीतीश कुमार करपी थाना के एक कांड और अरवल थाना के दो कांड का अभियुक्त भी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार नीतीश कुमार लूट कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया है कि वलिदाद निवासी सुनील कुमार के साथ मिलकर लूटपाट किया था। सुनील कुमार द्वारा इस घटना को अंजाम देने के लिए अन्य लड़को को लाया गया था। पुलिस अब सुनील की तलाश कर रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद हीं इस लूट में शामिल होने वाले अन्य लोगों का पता चल सकता है। गिरफ्तार लुटेरा नीतीश ने बताया की लूट करने के बाद अरवल होते हुए पालीगंज चले गए थे। इसके बाद पुलिस की गिरफ्त से बचने के उद्देश्य से दिल्ली चला गया था।जैसे हीं वह शुक्रवार को दिल्ली से अलवल पहुंचा की जिला मुख्यालय से हीं उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार