पेट्रोलियम पदार्थ की महंगाई खिलाफ फूकां पीएम का पुतला

जहानाबाद । पेट्रोलियम पदार्थो की बढ़ती महंगाई का असर शहर से गांव तक दिखने लगा है। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन ऐपवा की जिला इकाई द्वारा पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन किया। शहीद भगत सिंह नगर पूर्वी उंटा, माले कार्यालय से एक जुलूस निकालकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए काको मोड़ पर पहुंच सभा में तब्दील हो गया। विरोध मार्च का नेतृत्व ऐपवा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कुंती देवी कर रही थी। पुतला दहन के उपरांत ऐपवा नेत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों पर अंधाधुंध टैक्स लाद दिया है। आयातित एवं रिफाइनरी लागत से भी अधिक केंद्र का टैक्स है। पेट्रोलियम पदार्थ सरकारी टैक्स के कारण ही महंगा है। रसोई गैस पर भी रोज-रोज दाम बढ़ाकर जीना मुहाल कर दिया है। पेट्रोलियम पदार्थ पर दाम बढ़ने से खाने-पीने समेत तमाम आवश्यक वस्तुओं पर दाम बढ़ते जा रहा है जिसका सर्वाधिक मार महिलाओं पर पड़ता है। घर की आमदनी, मजदूरी काफी कम हो गया है। रोजगार नहीं मिल रहा है। युवाओं , महिलाओं , मजदूरों का पलायन जारी है। पेट्रोलियम पदार्थों, रसोई गैस समेत समग्र रूप से महंगाई मोदी सरकार की देन है। यह लूट झूठ की सरकार है। हम सबको मिलकर महंगाई के खिलाफ एकजुट हो संघर्ष तेज करना होगा। मार्च में रेनू देवी, मुन्ना देवी, महेंद्री देवी, मालती देवी , सोनफी देवी, दमुहां पंचायत के सरपंच कंचन देवी, मानदे बिगहा मुखिया पिकी देवी, कुर्रे आशा देवी, परावन हेमंती देवी, सरोजा देवी, लरसा मुखिया कालो देवी सहित कई लोग उपस्थित थे। रेनू देवी

युवक की हत्या, विरोध में तीन घंटे हंगामा यह भी पढ़ें
जिला सचिव ऐपवा
जहानाबाद
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार