कौशल विकास से महिलाओं को जोड़कर बनाया जाएगा आत्मनिर्भर

मधेपुरा। महिलाओं की कौशलों का विकास कर उन्हें समृद्ध बनाने के उद्देश्य से प्रखंड अंतर्गत कुरसंडी पंचायत के बलिया में स्वंयसेवी संस्था नारी स्वयं सहायता फाउंडेशन के बैनर तले जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिले के सभी प्रखंड समन्वयक सहित फाउंडेशन से जुड़े काफी संख्या में स्थानीय महिला सदस्य उपस्थित थे। कुरसंडी पंचायत समन्वयक अमित आनंद उर्फ बिट्टू की निगरानी में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला प्रभारी समन्वयक विपिन कुमार ने की। बैठक को संबोधित करते हुए जिला समन्वयक विपीन कुमार ने कहा कि नारी स्वयं सहायता फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के कौशलों का विकास कर उसे आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाते हुए समृद्ध बनाना है। इसके लिए फाउंडेशन के स्तर से वार्ड स्तरीय समूह के लिए अलग-अलग कुल 102 प्रकार के लघु उद्योग लगाया जाएगा। हर समूह को फाउंडेशन की ओर से संबंधित उद्योग के अनुसार कच्चा सामग्री उपलब्ध कराकर तैयार की गई सामग्री का संग्रह कर होने वाली मुनाफा समूह को हाथों-हाथ प्रदान की जाएगी। फाउंडेशन के अनुसार उद्योग का संचालन करने वाले समूह के हर सदस्यों की मासिक आमदनी साढ़े तीन हजार से सात हजार रुपये तक होगी।
फर्जी आधार कार्ड पर पैक्स चुनाव संपन्न कराने का आरोप यह भी पढ़ें
जिला समन्वयक ने कहा कि संबंधित वार्ड समन्वयक अपने वार्ड में कम से कम दो व अधिक से अधिक तीन समूह का गठन करेंगे। एक समूह में 20 महिलाओं को सदस्य बनाया जाएगा। समूह गठन के उपरांत समूह के सदस्यों के चयनित अद्योग के अनुसार डब्ल्यूसीओ से सभी दीदियों का निबंधन कराकर कार्य की रूपरेखा तैयार कर प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। सभी प्रखंड समन्वयकों को सुचारू रूप से समूह के संचालन के लिए अपने क्षेत्राधीन समूह को कच्चा सामग्री उपलब्ध कराना और तैयार सामग्री को जिला समन्वयक तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मौके पर पुरैनी प्रखंड समन्वयक विपिन कुमार, उदाकिशुनगंज कमलेश कुमार, ग्वालपाड़ा जितेंद्र कुमार, गम्हरिया सिकंदर यादव, घैलाढ़ सुरेंद्र कुमार, सिंहेश्वर संजय कुमार, कुमारखंड प्रभाकर कुमार, चौसा नीरज कुमार साह, आलमनगर रमेश कुमार के अलावे कविता कुमारी, रंजू देवी सिंह, सुलेखा देवी, ललिता कुमारी, रूबी देवी, आशा रानी, नीरा देवी, मु.सारिक, मु.अतीकुर्र रहमान, संजय मेहता, कुंदन कुमार सहित दर्जनों अन्य उपस्थित थे।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार