लूटकांड के आरोपित युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जमुई। पुलिस ने शुक्रवार को लूटकांड के आरोपित लोशिघानी गांव निवासी सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की पुष्टि थानाध्यक्ष सदाशिव कुमार साहा ने की है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित युवक को उसके गांव से ही गिरफ्तार करने में सफलता मिली। गिरफ्तार युवक से कड़ी पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। बताया कि बीते 2 जनवरी को बालडा मोड़ के समीप से एक बाइक छिनतई कर ली गई थी। छिनतई की घटना में गिरफ्तार युवक शामिल था। पुलिस पर पथराव मामले में गिरफ्तार

संवाद सूत्र, खैरा(जमुई): पुलिस पर पथराव मामले में पुलिस ने मांगोबंदर गांव निवासी मुकेश भगत को गिरफ्तार किया है। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि मुकेश भगत के खिलाफ थाना में कांड संख्या 534/20 के तहत सरकारी काम में बाधा एवं पुलिस पर पथराव किए जाने का मामला दर्ज है और वह कई माह से फरार चल रहा था। आ‌र्म्स एक्ट का आरोपित गिरफ्तार

संवाद सूत्र, लक्ष्मीपुर (जमुई): पुलिस ने शुक्रवार को आ‌र्म्स एक्ट मामले में फरार चल रहे अभियुक्त सनखपरी गांव निवासी नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि गुप्त सूचना पर नीतीश को लक्ष्मीपुर बाजार से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ थाना में कांड संख्या 218/20 के तहत आ‌र्म्स अक्ट का मामला दर्ज है। डीटीओ ने सिकंदरा चौक पर चलाया वाहन चेकिग अभियान
संवाद सूत्र, सिकंदरा (जमुई): सिकंदरा मुख्य चौक पर वाहन चेकिग अभियान के तहत डीटीओ व एमवीआई ने कार्रवाई कर दर्जनों बाइक को जब्त किया। सभी बाइक चालकों से नियमानुसार सिकंदरा थाना परिसर में फाइन वसूला गया। वाहन चेकिग अभियान के दौरान सिकंदरा चौक पर वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। बता दें कि डीटीओ कुमार अनुज एवं एमवीआई राजीव रंजन अपने जवानों के साथ सिकंदरा मुख्य चौक पर तैनात होकर बिना हेलमेट के चला रहे बाइक सहित अन्य वाहनों की जांच की। इस कार्रवाई में एक बस एवं एक ईंट लोड ट्रैक्टर को भी पकड़ लिया गया। वाहन चेकिग अभियान के दौरान सिकंदरा थाना के अवर निरीक्षक नवीन कुमार सिंह एवं राकेश कुमार अपने जवानों के साथ सहयोग में सिकंदरा मुख्य चौक पर पहुंचे। डीटीओ कुमार अनुज ने बताया कि मुख्य चौक से 14 बाइक, एक बस एवं एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। सभी वाहन चालकों से फाइन वसूल कर छोड़ा गया है।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार