माघ पूर्णिमा पर मां गंगा की हुई आरती, आस्था की डुबकी आज

माघ पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को कई जगहों पर महाआरती का आयोजन किया गया। शनिवार को भी माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालु नदी-तालाबों में आस्था की डुबकी लगाएंगे। नदी-पोखरों में स्नान के बाद दान-पुण्य करेंगे। सिकंदरपुर सिटी घाट पर ओम सेवा दल की तरफ से मां गंगा की आरती का आयोजन किया गया। बताया गया कि शुक्रवार दोपहर 2 बजकर 54 मिनट से पूर्णिमा शुरू हो गया। मुख्य पुजारी दिवाकर झा ने मंत्रोच्चारण के साथ गंगा मां की स्तुति की गई। पूजा में यजमान पारसनाथ प्रसाद, शीतल गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, महेश महतो, महंत रामलग्न राय, राजू शर्मा, दीपक कुमार, विजय शर्मा, दीपक कुमार, बबलू कुमार, सुभद्रा देवी, नंदा देवी व रागिनी देवी भी थीं।

उधर, साहू पोखर पूजा समिति की ओर से साहू पोखर पर संध्या में गंगा आरती की गयी। इसके पूर्व पंडित राकेश तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान गणेश और मां गंगा की पूजा करायी। इसके बाद भोग लगाकर धूप और दीप से मां गंगा की आरती की। मौके पर समिति के संयोजक प्रभात कुमार ने बताया कि मनीष कुमार सोनी, रंजन साहू, प्रिंसू मोदी, डॉ. एचएन भारद्वाज, डॉ. अपूर्व कुमार, रंजीत महतो, दिनेश साह, रीतेश पटेल, संजीव गुप्ता, रविभूषण, चंदन मिश्रा, देवकांत झा, रोहन पटेल, मनीष कुमार, रोहन कुमार व डल्लू महतो भी थे।

अन्य समाचार