डीएल के लिए अब दो के बदले चार दिन ट्रायल

मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता

ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) के लिए अब सप्ताह में चार दिन ट्रायल होगा। मंगलवार से शुक्रवार तक पुलिस लाइन मैदान में ट्रायल होगा। इससे पहले सिर्फ बुधवार व शुक्रवार को प्रक्रिया होती थी। अब ट्रायल के लिए एक दिन में 72 के बदले 144 स्लॉट भी बुक हो सकेंगे।
एमवीआई रंजीत कुमार ने बताया कि आवेदकों को राहत देने के लिए मुख्यालय को स्लॉट की संख्या बढ़ाने का आग्रह किया गया था। इसके लिए मंजूरी मिल गई है। पहले 72 स्लॉट मिलते थे, जो अब बढ़कर 144 हो गए हैं। इसके अलावा ट्रायल भी सप्ताह में चार दिन होगा। पहले सिर्फ दो ही दिन होता था। बताया जाता है कि प्रतिदिन 100 से अधिक लर्निंग लाइसेंस निर्गत किया जा रहा है। स्लॉट और ट्रायल बढ़ने से बैकलॉग खत्म होगा और जल्दी डीएल तैयार हो सकेगा।

अन्य समाचार