हिंदू देवी-देवताओं में सच्ची आस्था रखते हैं यह मुस्लिम सितारे, नंबर 1 सबसे बड़ा भक्त

नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप। हमारे आज के आर्टिकल में आप सभी का बहुत-बहुत स्वागत है। दोस्तों आज हम आपको उन मुस्लिम बॉलीवुड सितारों के बारे में बता रहे हैं जो हिंदू देवी-देवताओं में सच्ची आस्था रखते हैं। दोस्तों अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आता है तो आप हमें ऊपर नजर आ रहे फॉलो के बटन को प्रेस करके फॉलो जरूर करें।

4. इरफान खान
इरफान खान भले ही मुस्लिम परिवार में जन्मे हों लेकिन वह खुद को हिंदू देवी-देवताओं के बेहद करीब पाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इरफान खान बिल्कुल शुद्ध शाकाहारी हैं। बचपन में उनके पिता उन्हें यह कहकर चिढ़ाते थे हमारे घर में तो ब्राह्मण ने जन्म ले लिया है। खबरों के मुताबिक इरफान जब लंदन में अपने कैंसर का इलाज करा रहे थे तब वह 2 दिन के लिए भारत आए थे और नासिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर गए थे। इरफान ने वहां भगवान शिव की पूजा और हवन किया था।
3. साहिल खान
स्टाइल फिल्म के बंटी यानी साहिल खान भी हिंदू देवी-देवताओं में काफी आस्था रखते हैं। गणेश चतुर्थी के अवसर पर उन्होंने अपने घर में गणपति बप्पा की स्थापना की थी। गणेश आराधना करते हुए उन्होंने एक तस्वीर इस सोशल मीडिया पर शेयर की तो ट्रोलर्स उन्हें तरह-तरह के ज्ञान देने लगे। लोगों ने लिखा उन्हें मुस्लिम होने का कोई हक नहीं है तो एक ने लिखा भाई आप मुस्लिम हो या हिंदू। साहिल ने अपने एक जवाब से आलोचकों की बोलती बंद कर दी। उन्होंने कहा मैं सबसे पहले भारतीय हूं। उस देश की इज्जत करना सीखो जो आपको प्यार दे रहा है।
2. शाहरुख खान
मुस्लिम होने के बाद भी शाहरुख खान सभी धर्मों का आदर करते हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने घर में विराजे गणपति बप्पा के साथ अबराम की तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की तो लोगों ने ट्रोल करने लगे। इससे पहले भी सब शाहरुख खान ने अपने घर में दही हांडी का कार्यक्रम रखा था और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की तो मौलवी ने उनके खिलाफ फतवा जारी कर दिया था। शाहरुख ने अपने बच्चों को सभी धर्मों का आदर करना सिखाया है। एक इंटरव्यू में शाहरुख ने बताया मेरे घर में बच्चे गायत्री मंत्र भी पढ़ते हैं और कुरान भी।
1. सलमान खान
मुस्लिम होने के बावजूद सलमान खान सभी धर्मों का आदर करते हैं। वह हिंदू देवी-देवताओं में गहन आस्था रखते हैं। कई सालों से वह गणेश जी की स्थापना गैलेक्सी अपार्टमेंट में करते आ रहे हैं। साथ ही सलमान खान हनुमान जी के बहुत बड़े भक्त हैं। वह हमेशा अपने साथ हनुमान जी की गदा रखते हैं। बजरंगी भाईजान फिल्म में हम उन्हें हनुमान जी के परम भक्त पवन कुमार चतुर्वेदी के किरदार में देख चुके हैं।

अन्य समाचार