महोगनी का पौधा देकर अतिथियों को किया गया सम्मानित

कशनगंज। ई- किसान भवन के सभागार में मंगलवार को जल जीवन हरियाली दिवस मनाया गया। इसी दौरान गरमा मौसम में वित्तीय वर्ष

2020 - 21 में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) योजनान्तर्गत एक दिवसीय किसान गोष्ठी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के
दौरान प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी धर्मवीर प्रसाद ने उपस्थित सभी अतिथियों को पौधारोपण के लिए मोहगनी प्रजाति का पौधे देकर सम्मानित किया गया।
किसानों को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीराम पासवान ने कहा कि पर्यावरण में असंतुलन व जलवायु परिवर्तन के चलते आज पूरे विश्व में गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। अतिवृष्टि के चलते एक बड़ी आबादी को बाढ़ की त्रासदी झेलनी पड़ती है। सूखे का दंश व जल-संकट की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। यह सभी स्थितियां जलवायु में तेजी से हो रहे परिव‌र्त्तन के कारण हो रही है। जलवायु परिव‌र्त्तन के चलते पर्यावरण में असंतुलन हो गया है। इसका बुरा प्रभाव आबादी पर पड़ रही है। अगर पर्यावरण संरक्षण के प्रति हम सभी जागरुक नहीं हुए तो भविष्य में स्थितियां और विकट हो जाएगी। प्रभारी कृषि पदाधिकारी धर्मवीर प्रसाद ने कहा कि जलवायु संतुलन एवं प्रकृति के प्रति अपने जिम्मेदारियों का एहसास कराने के लिए यह अभियान राज्य सरकार के द्वारा चलाया जा रहा है। जल संरक्षण के उपाय पर प्रकाश डालते हुए किसानों को भूगर्भ जल का कम से कम उपयोग करने तथा सतही जल का अधिक से अधिक से प्रयोग करने का सुझाव दिया गया। इस दौरान चुरली के मुखिया राजीव कुमार पासवान, दुधौंटी के मुखिया प्रतिनिधि जवादुल हक, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अब्दुल बारी, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिजली प्रसाद सिंह, बीआरपी एजाज अनवर, कृषि समन्वयक मंजर अनीस, जितेंद्र कुमार व संजय कुमार तथा किसान सलाहकार असरारुल हक, रजी अहमद हासमी, हेमंत कुमार गणेश, अशोक यादव, हरि साहा, अरविद भारती आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जयदीबनर्जी ने किया।

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार