लापता बालक पटना जंक्शन से बरामद

मुंगेर । धरहरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर दास टोला से लापता बालक समाजसेवी सुबोध यादव के प्रयास से पटना जंक्शन से बरामद हुआ। गुमशुदा बच्चा दास टोला निवासी राज किशोर दास का सात वर्षीय पुत्र गौरव कुमार है। बताया जाता है कि खेल में मशगूल रहने के कारण गौरव होमवर्क पूरा नहीं किया। गौरव घर में डांट फटकार की डर से भाग गया। भागने में गांव के ही हम उम्र लड़के ने मदद की। हालांकि उसका दोस्त गांव से कुछ दूर छोड़कर वापस घर लौट गया। शाम तक बच्चे के घर नहीं लौटने पर स्वजनों ने सगे संबंधियों सहित अन्य से पूछताछ की। साथ ही इस संबंध में स्थानीय थाना को मौखिक सूचना दी। इसी दौरान पटना जंक्शन पर जीआरपी के पास गौरव के मिलने की सूचना परिजनों को मिली। सूचना मिलते ही परिजन पटना के लिए रवाना हो गया और बालक को लेकर गांव लौटा। बरामद लड़का काफी घबराया हुआ है। वह घटना के संबंध में कुछ भी नहीं बता पा रहा है। ऑटो ट्रक की टक्कर में चार जख्मी महिला, एक रेफर


संवाद सूत्र, हवेली खड़गपुर (मुंगेर): नगर के मुख्य बाजार स्थित यूको बैंक के समीप ऑटो ट्रक की टक्कर में ऑटो सवार चार महिला जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से दो जख्मी महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया गया। जिसमें एक महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मुंगेर रेफर कर दिया। वहीं दो महिला का उपचार प्राइवेट क्लीनिक में कराया गया। जानकारी के अनुसार सेवा भारत हवेली खड़गपर की महिला समूह फील्ड वर्क के लिए ऑटो पर सवार होकर जा रही थी। विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे ऑटो पर सवार चार महिला जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों ने मुख्य बाजार निवासी सीमा कुमारी उम्र लगभग 50 वर्ष एवं बेबी कुमारी उम्र लगभग 40 वर्ष को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया। लेकिन चिकित्सक ने सीमा की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मुंगेर रेफर कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो एंबुलेंस रहने के बावजूद भी सीमा को प्राइवेट वाहन से मुंगेर ले जाया गया। स्वास्थ्य कर्मियों की माने तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो एंबुलेंस मौजूद हैं। लेकिन एक एंबुलेंस कई दिनों से खराब है जबकि एक एंबुलेंस का ब्रेक फेल है। वही दो जख्मी महिला का उपचार प्राइवेट क्लीनिक में कराया गया।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार