परिणीति चोपड़ा की 'साइना' के साथ महिलावाद, सपने, सफलता का जश्न मनाएं

यह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बेमिसाल हुआ है क्योंकि परिणीति चोपड़ा अभिनीत फिल्म 'साइना' के टीजर को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद, निर्माता आज बायोपिक का थिएट्रिकल ट्रेलर भी खूब वहावाही बटोर रहा हैं। साइना, एक भारतीय लड़की की कहानी है, जिसने न केवल सपने देखने की हिम्मत की, बल्कि इन्हें हासिल भी किया। जब से इसकी घोषणा की गई है, तब से यह बहुप्रतीक्षित फिल्म्स में से एक बन चुकी है। महिलाओं की अदम्य भावनाओं को प्राथमिकता से लेते हुए, डायरेक्टर अमोल गुप्ते , प्रोड्यूसर भूषण कुमार (टी सीरीज) और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने महिला दिवस पर ट्रेलर लांच किया।

'साइना' बेमिसाल भारतीय बैडमिंटन चैंपियन साइना नेहवाल की यात्रा बयान करती है, जिन्होंने दुनिया भर में अरबों-खरबों लोगों की आत्मा को छुआ है। साइना की कहानी न केवल आकांक्षात्मक है, बल्कि युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। इसका एक बड़ा कारण है कि अमोल और भूषण ने सेल्युलाइड पर इसे ट्रांसलेट करने का फैसला किया। हालांकि बहुत लोग जानते हैं कि साइना ने हर जगह विजय हासिल की है, लेकिन अधिकांश इस बात से अनजान हैं कि उन्होंने किस तरह अपने सपनों को पूरा किया है। एक महिला जो हमेशा भीड़ के बीच में खड़ी रहती है, जिसने भारत को गौरवान्वित किया और जो #1 बनने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी है, 'साइना' ने उसकी परम शक्ति को दिखाया है।
डायरेक्टर अमोल गुप्ते कहते हैं, 'साइना ने लाखों महिलाओं को उड़ान भरने के लिए प्रेरित किया है और आज देश में एक मजबूत महिला आइकन का एक सच्चा उदाहरण है। परिणीति ने साइना का प्रामाणिक रूप से प्रतिनिधित्व करने के लिए बहुत प्रयास किया है।'
साइना नेहवाल कहती हैं, 'फिल्म में सब कुछ काफी असली है। मैंने अपने जीवन में जो कुछ भी हासिल किया है, यह मेरे परिवार के निरंतर समर्थन के कारण ही संभव हो पाया है। इतने बड़े खेल का हिस्सा होना मेरे लिए बेहद गर्व की बात है, जिसे मैं बहुत प्यार करती हूँ और अपने सपने को हासिल करते हुए अपने देश को बेहतर मुकाम पर पहुंचाने में योगदान देती हूँ। परिणीति एक शानदार एक्ट्रेस हैं। जब हम मिले, तो हमें पता ही नहीं चला कि हम दोनों कब घुल-मिल गए। मैं टीम को फिल्म के लिए शुभकामनाएं देती हूँ और उम्मीद करती हूँ कि हर कोई अपने सपनों को जरूर पूरा करे।'
परिणीति कहती हैं, 'साइना नेहवाल जैसे किसी व्यक्ति को स्क्रीन पर बयान करना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। वे एक लेजेंड हैं और मैं इस बात को लेकर बहुत डरी हुई थी कि लोग कैसी प्रतिक्रिया देंगे, लेकिन मैं दुनिया भर से मिल रहे प्यार से अभिभूत हूँ। यह फिल्म पूर्ण रूप से प्रत्येक महिला में निहित भावना का जश्न है।'
भूषण कुमार कहते हैं, 'साइना न केवल साइना नेहवाल की सफलता की यात्रा के बारे में एक फिल्म है, बल्कि हर उस महिला के बारे में भी है जो अपने सपने को हासिल करने के लिए लड़ती है और सभी बाधाओं पर अपनी अटूट भावना रखती है।'
फिल्म 'साइना' को टी-सीरीज के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार और फ्रंट फुट पिक्चर्स के सुजय जयराज और राकेश शाह द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है, जिसे 26 मार्च 2021 को रिलीज किया जाना तय है।

अन्य समाचार