पर्दे पर पहली बार दिखेगी 'तारिणी' की जांबाज महिला ऑफिसर्स की कहानी, रचा था इतिहास

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हिमश्री फिल्म और टी- सीरिज ने साथ में मिलकर आगामी प्रोजेक्ट तारिणी की घोषणा की. तारिणी (tarini )दुनिया के सामुद्रिक सफर पर निकलीं पहली, नेवी की छ: जाँबाज़ महिला अफसरों पर आधारित एक फिल्म हैं. बता दें कि 19 सितबंर 2017 में वर्तिका जोशी, प्रतिभा जामवाल, पी. स्वाति, एस विजया, एश्वर्य और पायल गुप्ता ने भारतीय नौ सेना की सेलिंग नौका INS तारिणी पर अपना सफर गोवा से शुरू किया था और 19 मई, 2018 को वे 21,600 नॉटकिल माइल्स की दूरी तय करके वापस आई थीं.

इस अभियान में लगभग 254 दिनों का समय लगा और इसी के साथ ही इन छ: नेवी महिला अफसरों ने अपने नाम को इतिहास के पन्नों में भी दर्ज कर लिया. 21 मई, 2018 को ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पौलेंड और साउथ अफ्रीका होते हुए गोवा पहुंचे.
तारिणी की जाबांज ऑफिसर
मेक इन इंडिया के तहत बने इस तारिणी नौका (tarini )में सवार होकर इन छ: महिला अफसरों ने इस साहसिक अभियान इतिहास के पन्नो में भी अपना नाम दर्ज कर लिया. देश के प्रधानमंत्री जी ने भी इस अभियान खूब सराहा. इन्हीं छ: महिला नेवी अफसरों पर आधारित तारिणी फ़िल्म का निर्माण शीघ्र ही आरम्भ होने जा रहा हैं. जिसकी घोषणा हिमश्री फिल्म और टी-सीरिज मिलकर एक साथ 8 मार्च, 2021 को की. इस फिल्म के निर्देशक व कलाकारों की घोषणा बाद में की जाएगी। प्रसिद्ध फिल्म लेखक प्रसून जोशी ने तारिणी फ़िल्म के लेखक टीम की मेंटरिंग की हैं.
आरुषी निशंक जो कि सुप्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना हैं तारिणी फ़िल्म से वह अपना पहला डेब्यू कर रहीं हैं. इसके अलावा आरुषी निशंक नारी सशक्तिकरण, सामाजिक क्षेत्र और पर्यावरण संरक्षक के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं. आरुषी निशंक स्पर्श गंगा अभियान की राष्ट्रीय संयोजिका भी हैं.
कोरोनाकाल में आत्मनिर्भरता से प्रेरित होकर हजारों महिलाओं को सुई-धागा से खादी और सूती के मास्क बनाने के लिए प्रशिक्षण और समर्थन दे रही हैं. आरुषी निशंक द्वारा खादी और सूती के ये मास्क सेना के जवानों, पुलिस, और कोविड-वॉरियर्स को मुफ्त में वितरित किया गया इस कोरोनाकाल में. आरुषी निशंक हिमश्री फिल्म की प्रोपराईटर और निर्मात्री भी हैं. हिमश्री इस क्षेत्र में अनेक फिल्म प्रोजेक्ट्स पर कार्य कर रहीं हैं.
रणबीर कपूर को हुआ कोरोना, मां नीतू सिंह ने किया कंफर्म, एक्टर के फैंस को दी ये खास इंफर्मेंशन
जबरदस्त सस्पेंस से भरा 'Sandeep aur Pinky Faraar' का ट्रेलर हुआ रिलीज, क्या फिल्म में परिणीति का मर्डर कर देंगे अर्जुन कपूर?

अन्य समाचार