रिलीज हुआ 'Sandeep and Pinky Faraar' का सस्पेंस और रोमांच से भरा ट्रेलर !

सारिका स्वरूप-Arjun kapoor and parineeti chopra starrer movie Sandeep aur Pinky faraar trailer out watch the video: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और परिणीति चोपड़ा (parineeti chopra) की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' (Sandeep and Pinky Faraar) का नया ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में सबकुछ एकदम अलग नजर आ रहा है। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी इस ट्रेलर में काफी इम्प्रेसिव नजर आ रही है। ट्रेलर में जबरदस्त सस्पेंस देखने को लिए मिल रहा है। 1 मिनट 46 सेकंड के 'संदीप और पिंकी फरार' के इस ट्रेलर की शुरुआत पिंकी दहिया और संदीप कौर (अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा) से होती है। दोनों रेलवे स्टेशन पर दिख रहे हैं और परिणीति अर्जुन कपूर से पूछती है कि वह कहां जा रहा है। इसके बाद वहीं से शुरू होती है उनके साथ की कहानी। दोनों वहां से साथ में भागते हैं।

ट्रेलर में वो झलकियां हैरान करने वाली हैं, जिनमें अर्जुन कपूर यानी पिंकी कई बार संदीप की जान लेने की कोशिश करता दिखता है। इस ट्रेलर का लास्ट सीन देखने के बाद फिल्म को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता हो सकती है, क्योंकि लास्ट सीन में अर्जुन परिणीति का गला दबाते नजर आते हैं।

शुरुआत से लेकर अंत तक इस ट्रेलर में सस्पेंस ही सस्पेंस नजर आ रहा है। इस ट्रेलर को देखकर फिल्म की कहानी का अंदाजा तो लगाया जा सकता है लेकिन इस फिल्म में क्या चल रहा है ये जान पाना बहुत ही मुश्किल है। बता दे कि , ये फिल्म सिनेमाघरों में 19 मार्च, 2021 को रिलीज की जाएगी।
बता दें कि 'संदीप और पिंकी फरार' का पहला ट्रेलर पिछले साल 4 मार्च 2020 को आया था। दरअसल, तब यह फिल्म 20 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इस फिल्म की रिलीज को रोक दिया गया था। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, जयदीप अहलावत, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव और संजय मिश्रा भी मुख्य भूमिका निभाते दिखेंगे। इस फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया है।

अन्य समाचार