Bigg Boss की कड़वाहट नहीं हुई दूर, Rubina ने Aly की जमकर तारीफ वहीं, Jasmin को किया इग्नोर

मुंबई: बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट जैस्मिन और अली गोनी का गाना 'तेरा सूट' रिलीज हुआ है। अली और जैस्मीन का गाना सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो में जैस्मिन और अली को केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। फैंस को दोनों की ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री काफी पसंद आती है। दोनों के इस म्यूजिक वीडियो को देसी म्यूजिक फैक्ट्री पर रिलीज किया गया है। इस गाने को टोनी कक्कड़ ने गाया है।

इस म्यूजिक वीडियो की तारीफ करते लोग थक नहीं रहे है। फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी इस वीडियो की तारीफ कर रहे हैं। वहीं अब बिग बॉस विनर रुबीना दिलैक का रिएक्शन सामने आया है। रुबीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर गाने की तारीफ करते हुए अली गोनी और टोनी कक्कड़ को टैग किया है, लेकिन उन्होंने जैस्मिन के नाम का जिक्र नहीं किया है। अब फैंस का कहना है कि रुबीना ने जैस्मिन को जानबूझ कर टैग नहीं किया है। अब रुबीना ने जैस्मिन को टैग ही नहीं किया है या वे उन्हें टैग करना भूल गई हैं ये तो रुबीना ही जानती हैं, लेकिन इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच अभी भी मन मुटाव चल रहा है। बता दें कि बिग बॉस के घर में दोनों के बीच तीखी बहस होती देखी गई थी।
इस वीडियो में जैस्मिन काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। म्यूजिक वीडियो में देखा जा सकता है कि जैस्मिन पुलिस ऑफिसर के अवतार में नजर आ रही हैं वहीं अली कैदी बने नजर आ रहे हैं। वे खाना खाते ही सपनो की दुनिया में खो जाते हैं। सपने में अली जैस्मिन के साथ काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वे जैस्मिन के साथ कभी जेल के अंदर तो कभी स्विमिंग पूल में जल्वा बिखेरते नजर आ रहे है।
बता दें कि दोनों ने एक साथ पहली बार स्क्रीन शेयर की है। बिग बॉस के शो के दौरान घर में दोनों के बीच केमिस्ट्री देखने को मिली। दोनों को फैंस का प्यार मिला। वहीं अब दोनों अब प्रोफेशनली तौर पर भी दिखाई दे रहे है। दोनों की ट्यूनिंग काफी लाजवाब है। गाना रिलीज होते ही ट्वीटर पर ट्रेंड हो रहा है। ये गाना #teraSuitOutNow के हैशटैग से ट्रेंडिंग लिस्ट में हैं। हाल ही में रिलीज हुए इस गाने को अब तक लाखो व्यूज मिल चुके हैं।
दोनों की मुलाकात खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 में हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती बढ़ती नजर आई। दोनों बिग बॉस 14 के सीजन में नजर आए, जहां दोनो को एहसास हुआ कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। हाल ही में दोनों छुट्टियां मनाने के लिए कश्मीर भी गए थे। दोनों अब परिवार के साथ टाइम बिता रहे है। आए दिनों दोनों के वीडियोज वायरल होती रहते हैं।

अन्य समाचार