महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़ रहीं आगे : डॉ. बंदना

मधेपुरा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हॉली क्रॉस स्कूल परिसर में ब्रदी मुलो एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक सरोकारों से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इसमें गरिमा उर्विशा, डॉ. हेमा कुमारी, भारती झा, श्वेता पाठक, आशा कुमारी, मंजू देवी, नन्हीं देवी को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए अंग-वस्त्र व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य डॉ. बंदना कुमारी ने कहा कि अब महिलाओं के व‌र्ल्ड लीडरशिप में भागीदारी बढ़ाने पर जोर देना होगा। ताकि वो समाज और राष्ट्र का प्रतिनिधित्व कर सके। आज महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही है। लेकिन समाज में अभी भी महिलाएं के उत्थान के लिए बहुत कुछ करना बाकी है। महिलाओं के लिए कहा कि किसी भी परिस्थिति का डट कर सामना करें। आज की महिलाएं किसी से कमजोर नहीं है। इस अवसर पर विद्यालय की 12वीं की छात्रा सोनल प्राणजल, नेहा कुमारी, 10 वीं की छात्रा ने महिला दिवस पर अपने विचार व्यक्त किया। पूनम साह, भारती झा सहित अन्य महिलाओं ने विचार साझा किया। मौके पर किरण सिंह, मनोरमा देवी, रूबी कुमारी, आरती कुमारी, पूनम साह, अनामिका साह आदि उपस्थित थे। महिला दिवसी पर दो एनएनएम को मिला सम्मान मधेपुरा। क्षेत्र स्थित सीएचसी में महिला दिवस के अवसर पर अपने कार्यों के प्रति समर्पित दो एएनएम को सम्मानित किया। एएनएम प्रीति कुमारी को कोविड 19 के संक्रमण से लेकर कोविड वैक्सीनेशन तक उत्कृष्ट कार्य के लिए चिकित्सा प्रभारी डॉ. रवींद्र कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं सीएचसी में ही पूरे साल प्रसव कक्ष व पीपीआइयूसीडी लगाने के उत्कृष्ट कार्य करने के लिए वरिष्ठ एएनएम सरस्वती राय को भी चिकित्सा पदाधिकारी ने सम्मानित किया। बीएचएम पियूष वर्धन ने बताया कि कोरोना काल में दिन रात मरीजों की सेवा करने में प्रमुख भूमिका निभाने के लिए सीएचसी के दोनों एएनएम को सम्मानित किया गया। मौके पर डब्ल्यूएचओ के राजेश रंजन सिन्हा, रूपेश कुमार, कौशल किशोर सिंह सहित कई एएनएम मौजूद थे।
अब 31 मार्च तक बनेंगे गोल्डन कार्ड यह भी पढ़ें
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार