राजद करेगा सदन से सड़क तक आंदोलन

खगड़िया। अलौली (सुरक्षित) विधान सभा से विधायक रामवृक्ष सदा पर सत्ताधारी दल के विधायकों द्वारा अमर्यादित टिप्पणी करने को लेकर जिले में बवाल मचा हुआ है। रविवार को राजद जिला अध्यक्ष कुमार रंजन उर्फ पप्पू के नेतृत्व में राजेंद्र चौक पर बिहार सरकार का पुतला फूंका गया। इस मौके पर सरकार को चेतावनी देते हुए राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि अलौली के राजद विधायक के साथ जो अमर्यादित व्यवहार किया गया है, वह निदनीय है। सदन से लेकर सड़क तक आंदोलन चलाया जाएगा। इस मौके पर राजद जिला उपाध्यक्ष प्रकाश राम, नंदलाल मंडल, युवा राजद अध्यक्ष उदय यादव, जिला सचिव पंकज यादव, सदर प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद यादव, विकास साह, चंद्रशेखर उर्फ लालू, सन्नी चंद्रवंशी, डब्लू पासवान, संजय कर्ण, युवा राजद प्रदेश महासचिव संजय कुशवाहा, मनोज निषाद, नंदु केडिया, शहजाद आलम, संतोष साह, सुबोध यादव आदि मौजूद थे।

दो दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं के काटे गए विद्युत कनेक्शन यह भी पढ़ें
दिव्यांगों ने किया संगठित होकर संघर्ष का एलान खगड़िया। भगवान हाई स्कूल के मैदान में दिव्यांग जन कल्याण समिति का बैठक रविवार को हुई। बैठक को संबोधित करते हुए दिव्यांग जन कल्याण समिति के अध्यक्ष पवन कुमार पासवान ने कहा कि सरकार की ओर से दिव्यांगों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। जरूरत है इन योजनाओं को शत-प्रतिशत धरातल पर उतारने की। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को कुटीर उद्योग लगाने के लिए आत्मनिर्भर दिव्यांग योजना है। इसको लेकर उद्योग विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा। दिव्यांगों के लिए प्रमाणीकरण का कार्य पंचायत स्तर पर हो यह बात बैठक में उठी। उपाध्यक्ष संदीप पटेल ने कहा कि दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 फाइल में दबी है। दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 को जमीनी स्तर पर लागू किया जाए। बैठक में दिव्यांगों से संगठित होने का आह्वान किया गया। कहा गया कि संगठित हों और अधिकार के लिए संघर्ष करें। बैठक की अध्यक्षता पंकज कुमार ने किया। इस मौके पर रामदेव कुमार, भूलन कुमार, रोशन कुमार, कैलाश कुमार, क्यामुद्दीन सिराज, सरोज कुमार, मु. मिनहाज, रितेश कुमार ,मिथिलेश कुमार, सुजीत कुमार, संजय तांती, इंदु कुमार, अनंत पंडित, पप्पू यादव, प्रदीप कुमार, कैलाश कुमार आदि मौजूद थे।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार