जयंती पर याद किए गए बसपा के संस्थापक कांसी राम

गोपालगंज। कांसी राम के 87 वीं जयंती पर उन्हें नमन किया गया। सदर प्रखंड के अमवा गांव में आयोजित कार्यक्रम में कांसी राम के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर जगजीवन राम विचार मंच के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष रामसूरत राम ने कांसी राम के कृतित्व व व क्तित्व पर प्रकाश डाला। मौक पूर्व पीपी रामनाथ साहू, मकरध्वज ठाकुर, गोपालगंज प्रखण्ड के जदयू के उपाध्यक्ष अमित कुमार, प्रभु राम, हरकेश राम ,जयप्रकाश व रामदेव राम आदि वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

स्वतंत्रता सेनानी की मनाई जयंती
गोपालगंज। शहर के डीएवी स्कूल के संस्थापक व स्वतंत्रता सेनानी स्व.दीनानाथ आर्य की 121 वीं जयंती युवा शक्ति गोपालगंज मंच की ओर मनाई गई। मंच के अध्यक्ष विकास आर्य ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके पौत्र नंदकिशोर आर्य ने कहा कि उन्होंने डीएवी हाई, डीएवी मिडिल व डीएवी गर्ल्स स्कूल की स्थापना की। मौके पर विकास आर्य, धीरज सिंह, विकास शर्मा, डॉ. पप्पू यादव, डॉ. भुनेश्वर तिवारी आदि थे। (हि.प्र.)

अन्य समाचार