सामाजिक कार्यकर्ता का निधन

संसू., बड़हिया (लखीसराय) : प्रखंड के गंगासराय पंचायत अंतर्गत तहदिया निवासी 75 वर्षीय मु. गगरू मियां का निधन रविवार की देर शाम पैतृक आवास तहदिया में हो गया। वे विगत कई माह से बीमार चल रहे थे। मु. गगरू के निधन पर पंचायत के पूर्व मुखिया राजेश कुमार सिंह, पूर्व सरपंच दीपक कुमार सिंह, उत्तम कुमार दास, पूर्व वार्ड सदस्य नवीन कुमार, नरेश दास, बाल्मीकि महतो, गंगा राम, उपेंद्र तांती, परमानंद महतो, मु. इस्लाम, मु. हैदर, मु. मंसूर, ब्रह्मदेव मिस्त्री आदि ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

वाहन चेकिग में तीन शराबी गिरफ्तार यह भी पढ़ें
पेंशनर के निधन पर शोकसभा
संसू., बड़हिया (लखीसराय) : पेंशनर समाज के सदस्य बड़हिया नगर के वार्ड संख्या-6 निवासी 100 वर्षीय शंभु सिंह एवं वार्ड संख्या-8 निवासी 82 वर्षीय छोटनी देवी के निधन पर स्थानीय पेंशनर समाज के सदस्यों ने शाखा के अध्यक्ष गुलाब प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में शाखा कार्यालय परिसर बड़हिया में सोमवार को शोकसभा का आयोजन किया। दिवंगत दोनों पेंशनर के आत्मा की शांति के लिए सभी सदस्यों ने एक मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। शोक सभा को संबोधित करते हुए पेंशनर समाज के सचिव डॉ. रामानंद सिंह ने कहा कि शंभु सिंह एवं छोटनी देवी के निधन से बड़हिया पेंशनर समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। इस मौके पर पूर्व सचिव रामविलाश सिंह, रामजी मोदी, राजेंद्र पंडित, राम स्वारथ सिंह, कृष्णनंदन सिंह, उपेंद्र नारायण सिंह, रामाशीष सिंह, रामचरित्र सिंह, चंद्रमोली सिंह, अशोक सिंह, राम नारायण सिंह, राम भजन सिंह, राज किशोर सिंह आदि मौजूद थे।
वारंटी गिरफ्तार
संसू., चानन (लखीसराय) : चानन थाना क्षेत्र के मननपुर बाजार में छापामारी कर न्यायालय से फरार एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष वैभव कुमार ने बताया कि मननपुर बाजार निवासी मदन साव के पुत्र अशोक साव को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध कोर्ट ने वारंट जारी किया था। जिसे गिरफ्तार कर कोर्ट को सौंप दिया गया है।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार