पैक्स चुनाव के लिए बांटी गई मतदान सामग्री

दरौंदा। रामगढ़ा पंचायत पैक्स चुनाव के लिए बुधवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में मतदानकर्मियों के बीच मतदान सामग्री का वितरण किया गया। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चुनावकर्मियों के बीच सामग्री का वितरण किया गया। सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह श्रम पदाधिकारी उमेश कुमार राय ने बताया कि चुनावकर्मियों को राशि व सामग्री देकर बूथ के लिए रवाना किया। पांच पोलिंग पार्टी का दल बनाया गया है। एक पोलिंग पार्टी को रिजर्व में रखा गया है। प्रखंड के सर्वोदय मिडिल स्कूल में पांच मतदान केंद्र बनाए गए हैं। गुरुवार की सुबह 6.30 से मतदान के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतगणना गुरुवार को ही कर ली जाएगी।

अन्य समाचार