लंबित मानदेय का भुगतान करने के निर्देश

मुंगेर । होली पर्व के मद्देनजर जिला में संविदा पर कार्यरत सभी स्वास्थ्य कर्मियों के लंबित मानदेय का शत प्रतिशत भुगतान करने के आदेश सिविल सर्जन ने दिए हैं। सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र कुमार आलोक ने बताया कि होली पर्व पर सभी संविदा कर्मियों के मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। पड़ोसी ने चाचा और भतीजे को मारपीट कर किया जख्मी

संवाद सूत्र, मुंगेर : जमालपुर थाना इलाके ईटहरी में शुक्रवार की दोपहर आपसी विवाद में पड़ोसी ने चाचा और भतीजे को लाठी से मारपीट कर जख्मी कर दिया। जिसे स्वजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि इटहरी गांव निवासी अभिमन्यु कुमार का भैंस गुरुवार को उसका भतीजा सूरत कुमार चरा रहा था। इसी दौरान भैंस पड़ोस के मुकेश सिंह के खेत में घूस गया। जिससे नाराज होकर मुकेश सिंह ने सूरज की पिटाई कर दी। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा मामले को शांत करा दिया गया। लेकिन इसके बाद शुक्रवार की सुबह अभिमन्यु कुमार अपनी भतीजे सूरज कुमार के साथ घर के बाहर बैठा था। इसी बीच मुकेश सिंह दोबारा उसके साथ गाली गलौज करने लगा। जिसे मना करने पर मुकेश सिंह और उसके परिवार के लोगों ने लाठी से दोनों को मारपीट कर जख्मी कर दिया। तृतीय चरण में 878 लोगो को प्रथम व दूसरा डोज दिया गया

संवाद सूत्र, मुंगेर : कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन के तृतीय चरण में शुक्रवार को 878 लोगों को वैक्सीन का प्रथम और दूसरा डोज दिया गया। सबसे अधिक संख्या में 60 वर्ष से अधिक उम्र के 529 वृद्धों ने कोरोना वैक्सीन का प्रथम डोज लिया। वैक्सीनेशन के नोडल पदाधिकारी डॉ. पंकज सागर ने बताया कि शुक्रवार को 36 हेल्थ वर्करों को वैक्सीन का प्रथम डोज तथा 94 हेल्थ वर्कर को दूसरा डोज दिया गया। फ्रंट लाइन 64 कार्यकर्ता को वैक्सीन का प्रथम डोज तथा 107 फ्रंट लाइन कार्यकर्ताओं को दूसरा डोज दिया गया। 45 से 59 वर्ष के बीमार 58 लोगों को वैक्सीन का प्रथम डोज दिया गया।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार