जिले में कोविड- 19 जांच अभियान में आई तेजी

सीवान। वैश्विक महामारी कोरोना एक बार पुन: अपनी उपस्थिति दर्शाना शुरू कर दिया है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी जिले में पहले की अपेक्षा जांच अभियान तेज कर दी है। सभी सरकारी केंद्रों के अलावा रेलवे व बस स्टेशन पर भी जांच केंद्र बनाए गए हैं जहां प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्रियों और प्रवासी मजदूरों की कोविड-19 की जांच करायी जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को सुबह 9 बजे से ललित बस स्टैंड में एंटीजन विधि से अंचल निरीक्षक अनुज कुमार राय एवं स्वास्थ्य कर्मियों के संयुक्त देखरेख में प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्रियों और प्रवासियों की जांच की गयी। मिली जानकारी के अनुसार यहां कुल 57 लोगों की जांच की गयी थी जिनमें से एक की रिपोर्ट पॉजीटिव मिली है। वहीं रेलवे स्टेशन पर शाम दो बजे तक 45 लोगों की जांच की गयी थी। साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा लोगों को कोरोना के संदर्भ में जागरूक किया जा रहा है। मास्क के प्रयोग पर जोर दिया जा रहा है। सैनिटाइजर और साबुन के प्रयोग करने की सलाह दी भी जा रही है।

अन्य समाचार