जनसंख्या वृद्धि का समाधान राष्ट्रहित में जरूरी

पूर्णिया। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के बैनर तले सोमवार को प्रदेश संयोजक अभ्यम लाल की अध्यक्षता में उत्तर बिहार की प्रदेश इकाई की बैठक की गई। बेलौरी स्थित अप्सरा मंगल भवन में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि देश के लिए समस्या है। इसका समाधान राष्ट्रहित में जरूरी है।

इसमें मुख्य अतिथि के रूप में फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी एवं राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल और विशिष्ट अतिथि सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक दिलीप जायसवाल उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में भारत माता की तैल चित्र पर माला पहनाकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम में मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश एक बहुत बड़ी संकट से जूझ रहा है। विश्व का सिर्फ ढ़ाई प्रतिशत भू-भाग हिन्दुस्तान के पास है और दुनिया की 16.5 प्रतिशत आबादी हिन्दुस्तान में रह रही है। देश में जनसंख्या वृद्धि बहुत बड़ी समस्या है और इसका समाधान होना राष्ट्रहित में बहुत जरूरी है। इसके लिए देश में एक सशक्त कानून की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि दिलीप जायसवाल ने कहा कि हमारी सरकार इस दिशा में पहल कर चुकी है। त्रिस्तरीय चुनाव में जिनको दो से अधिक बच्चे हैं उन लोगों के चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी गई है। कहा कि सरकार इस विषय पर काफी गंभीर है। राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल ने कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून और यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू हो। प्रदेश संयोजक अभ्यम लाल ने भी जनसंख्या नियंत्रण के कड़े कानून बने इसका जोरदार तरीके से अपना पक्ष रखा। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष परितोष भारती ने किया। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से जनसंख्या बढ़ रही है हिन्दुस्तान बहुत जल्द दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जायेगा और देश में गरीबी और बेरोजगारी भी बढ़ेगी। कार्यक्रम में भानु आदित्य चौहान को फाउंडेशन का प्रदेश सचिव का दायित्व सौंपा गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष क्रांति देवी, फाउंडेशन के राष्ट्रीय महामंत्री कृष्ण मुरारी, धर्मेंद्र धामा, मनोज सिंह, महिला विग प्रदेश संयोजक अनिता कुमारी, फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष मनोज हार्दिक, मीनाक्षी सिन्हा, सुनील भंसाली, धीरज परासर, पुलक राय, राजेश यादव, अजीत सिंह, अमित सिंह, सीके मिश्रा, दिलीप सिंह, रोशन सिंह, अभिषेक बुंदेला, बिनोद कुमार, स्तुति सिन्हा, इंदू सिंह, महेंद्र झा, शुभम कुमार, रणवीर कुमार, निर्भय कुमार के अलावा 24 जिलों से सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार