बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक 2021 के डॉक्यूमेंट को जलाया

सीवान। हिन्दुस्तान संवाददाता

राज्य के विकास की जरूरत बताते हुए हवाई अड्डा, मेट्रो समेत अन्य प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के नाम पर बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक 2021 का विरोध भाकपा-माले ने किया है। इस विधेयक के विरोध में शहर के गोपालगंज मोड़ से सोमवार को माले ले मार्च निकाल शहर के जेपी चौक पर बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक 2021 के डॉक्यूमेंट जलाया। साथ ही सभा की गई। कहा गया कि यह संवैधानिक न्याय प्रणाली की खुलेआम उल्लंघन है। बीएमपी को इस विधेयक के माध्यम से पुर्नगठित करने की योजना है। इसी प्रकार का कानून यूपी समेत बीजेपी शासित अन्य राज्यों में लाया गया है। आइसा जिलाध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि इस विधेयक के माध्यम से गठित होने वाले पुलिसबल को कोर्ट के आदेश के बिना कहीं भी छापेमारी करने व सिर्फ संदेह के आधार पर गिरफ्तारी करने का अधिकार प्राप्त होगा। पुलिस बल की किसी गलत कार्यवाही के खिलाफ कोर्ट भी संज्ञान लेने का अधिकार नहीं होगा। कोर्ट को भी इसके लिए सरकार से अनुमति लेनी होगी। स्थापित नियम यह है कि 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार व्यक्ति की सूचना कोर्ट को दी जाती है लेकिन विधेयक में इसकी कोई चर्चा नहीं है। बिहार विशेष सशस्त्र अधिनियम 2021 की धारा 7 में पुलिस बिना वारंट के गिरफ्तारी कर सकेगी। कोई भी विशेष सशस्त्र पुलिस अधिकारी किसी विर्निष्ट प्रतिष्ठान की सुरक्ष्ज्ञा की जवाबदेही होने पर बिना वारंट व बिना मजिस्ट्रेट की अनुमति के किसी व्यक्ति को गिरफ्तार कर सकेगा। माले नेता गौतम पांडेय, आइसा जिला सचिव अनीस कुमार, राज कुमार, याकूब अली, साबिर आली मौजूद थे।
माले ने पुलिस विधेयक का किया विरोध
नौतन। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक 2021 की वापसी को लेकर सोमवार को ऐपवा नेत्री जिला पार्षद सोहिला गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिरोध मार्च निकाला गया। माले समर्थकों का नारेबाजी करते हुए प्रतिरोध मार्च बाजार के विभिन्न जगहों से होते हुए सोना चौक पर पहुंच बिल की प्रति को जलाया। इस दौरान ऐपवा नेत्री ने कहा कि बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक 2021 के कानून बन जाने से आम आवाम के साथ पुलिस का दुर्व्यवहार बढ़ जाएगा। मौके पर अंगौता पंचायत की मुखिया सभापति देवी, शास्त्री राम, सुमन कुशवाहा, पवन सिंह कुशवाहा, ऊषा देवी, केशव बैठा, ओसिहर साह, बीडीसी मुन्ना राम व जयचंद राम थे।
माले ने जलायी बिहार सशस्त्र पुलिस विधेयक की प्रतियां
गुठनी। प्रखंड के गुठनी चौराहे पर माले कार्यकर्ताओं ने सोमवार की सुबह राज्य सरकार द्वारा सदन में लाये गए पुलिस कानून में संशोधन की प्रतियां जलाकर विरोध किया। इसकी अध्यक्षता सुरेश राम ने की। उपप्रमुख रविन्द्र पासवान, कुंवर जी विश्वकर्मा, नमिलाल पासवान, विन्दा देवी, सलहन्ति देवी, अवधेश यादव थे।

अन्य समाचार