महिला ने गृह कलह में फांसी लगा की आत्महत्या

दरियापुर। डेरनी थाना क्षेत्र के पोझी खोजौली में एक महिला ने गृह कलह के कारण फांसी लगा आत्म हत्या कर ली। मृतका 27 वर्षीया अनुराधा देवी ग्रामीण मिथिलेश पासवान की पत्नी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है। जानकारी के अनुसार अनुराधा का पति आर्केस्ट्रा में काम करता है। पत्नी को यह पसंद नहीं था। इसको लेकर पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होते रहता था। रविवार को भी इसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। इसके बाद सुबह में महिला ने घर मे ही फांसी लगा ली। घर वालों को इसकी जानकारी मिली तो पुलिस को सूचना दी। इस घटना के बाद घर वाले फरार हैं। मिथिलेश को दो पुत्र व दो पुत्रियां है। समाचार प्रेषण तक एफआईआर नहीं हुई थी।

सड़क निर्माण कार्य का विधायक ने किया उद्धघाटन

अन्य समाचार