छपरा मंडल कारा की महिला बंदियों की कैंसर जांच करायी

एक संवाददाता

छपरा। छपरा मंडल कारा में लगभग 70 महिला बंदियों का कैंसर समेत अन्य बीमारियों का जांच सोमवार को किया गया। इनरब्हील क्लब के माध्यम से आयोजित स्वास्थय जांच कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने जांच करायी। डा प्रियंका शाही ने अपने दो कर्मियों के साथ सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए पैप स्मीयर टेस्ट किया। इस बीमारी के बारे में बंदियों को एक वीडियो भी दिखाया गया। इस वीडियो में इस बीमारी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया कि यह बीमारी कब और कहां होती है इसपर सावधानी बरतने की जरूरत है। क्लब की प्रेसिडेंट वीणा शरण ने डॉ. शाही के कार्यो की सराहना की। जेल अधीक्षक मनोज कुमार सिन्हा, उपाधीक्षक अजय कुमार और डाक्टर पाण्डेय का अभार जताया। कहा कि बिना इनके सहयोग से यह कार्य संभव नहीं होता। वाईस प्रेसिडेंट अर्पणा मिश्रा, अर्चना रस्तोगी क्लब एडिटर आशा शरण व अन्य मौजूद थे।

अन्य समाचार