रासायनिक खाद कीटनाशकों के बहिष्कार का निर्णय

रासायनिक खाद कीटनाशकों के बहिष्कार का निर्णय

छपरा। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि
सोनपुर प्रखंड में प्रक्षिशित किसानों की परीक्षा ली गयी जिसमें सभी किसानों ने अच्छे प्रतिशत लाए। प्रमाण पत्र कुछ आधिकारिक कारणों के कारण नहीं दिए गए। साथ ही सभी प्रशिक्षित किसानों ने शपथ लिया कि हमलोग अब रसायनिक खाद कीटनाशकों का वहिष्कार करेंगे और अपने घर समाज को निरोग और स्वस्थ जीवन बनाने के लिए बचनबद्ध हुए। किसानों ने कहा कि नए तकनीकों को हम तक पहुंचाने में आत्मा अध्यक्ष का विशेष सहयोग है। आत्मा अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने अपने अभिभाषणों में कहा कि जब तक पद पर रहूँगा किसानों को हमेशा नए तकनीकों को किसान भाइयों के बीच प्रशिक्षण दिया जायेगा । प्रशिक्षण में मुख्य रूप से प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, लेखपाल अवनिकान्त रितेश, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी पवन कुमार पंकज, कृषि समन्वय विनय कुमार एवं प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के प्रगतिशील किसान विभा कुमारी, सच्चिदानन्द चौरसिया, धीरज कुमार सिंह, रोहित कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, अशोक राय, अमित कुमार सिंह, बच्चू राय तथा अन्य किसान थे।

अन्य समाचार