IPL 2021 को लेकर सुनील गावस्कर ने की बड़ी भविष्यवाणी, कहा- इस टीम को हराना बेहद मुश्किल

IPL 2021 को लेकर सुनील गावस्कर ने की बड़ी भविष्यवाणी

खेल। 9 अप्रैल से आईपीएल 2021 (IPL 2021) का आगाज होने वाला है। इस दौरान आईपीएल (IPL) के शुरूआत से पहले ही भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर (sunil gavaskar) ने पांच बार की विजेता टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को लेकर बहुत बड़ी भविष्यवाणी (Prediction) की है। दरअसल, उन्होंने कहा है कि, आईपीएल 2021 (IPL 2021) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को हराना बेहद मुश्किल काम है। साथ ही उन्होंने कहा कि, हमने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाड़ियों को फॉर्म में आते देखा है। जिस तरह से ईशान किशन (Ishan Kishan), सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और हार्दिक पांड्या (hardik Pandya) फॉर्म में दिख रहे हैं उससे तो लगता है कि मुंबई इंडियंस को हरा पाना काफी मुश्किल काम है।
बता दें कि, गावस्कर ने कहा कि, इंग्लैंड के खिलाफ युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करने में नाकामयाब रहे लेकिन, मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने अच्छा खेल दिखाया। साथ ही उन्होंने कहा कि, मुंबई इंडियंस के जिन खिलाड़ियों ने टी20 और वनडे सीरीज में भाग लिया उन्होंने दिखाया है कि वह अच्छे फॉर्म में हैं।
गावस्कर ने की पांड्या की तारीफ
वहीं गावस्कर ने हार्दिक पांड्या की तारीफ करते हुए कहा कि, मुंबई इंडियंस के लिए ही नहीं बल्कि भारतीय टीम के लिए भी पांड्या को 9 ओवर गेंदबाजी करते देखना बहुत जरूरी था। उन्हें देखकर लगता है कि वह टेस्ट क्रिकेट में भी खेलने के लिए तैयार हैं।" गौरतलब है कि, भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और उनके भाई क्रुणाल पांड्या के साथ ही मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़ गए हैं।
जिसके बाद मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इन तीनों का मुंबई पहुंचने का वीडियो पोस्ट किया है। वहीं क्रुणाल ने इस सीरीज में वनडे में डेब्यू किया। लेकिन सूर्यकुमार को तीनों मैचों में आखिरी ग्यारह में जगह नहीं मिली हालांकि वह इससे हताश नहीं हुए। उन्होंने इससे पहले टी20 सीरीज में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।
फिलहाल, आईपीएल के शुरू होते ही लीग का पहला मैच 9 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। इसके साथ ही मुंबई इंडियन्स चेन्नई में पांच, दिल्ली में चार, बेंगलुरु में तीन और कोलकाता में दो मैच खेलेगी। सभी मैच लीग स्टेज के तहत खेले जाएंगे।

अन्य समाचार