विवाद में गोली मारकर किया जख्मी

संवाद सूत्र, शंकरपुर (मधेपुरा) : थाना क्षेत्र के रायभीर पंचायत के वार्ड सात निवासी सुदिष्ट यादव को रविवार के संध्या रायभीर हाट पर बदमाशों ने ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। पीड़ित सुदिष्ट कुमार ने बताया कि रायभीर हाट स्थित अपने भूसा दुकान पर बैठे थे। शाम करीब चार बजे गांव के ही अनिल यादव, गोलू सिंह, ब्रहमदेव यादव, भूषण यादव मोटरसाइकिल पर सवार होकर दुकान पर आया। अनिल यादव ने यह कहकर गोली चला दिया कि रंगदार बनता है। गोली दाहिने पंजरा में लगा। इसके बाद तीनों व्यक्ति अपने-अपने थ्रीनट से मेरे ऊपर जान मारने के नियत से फायर किया। संयोगवश गोली नहीं लगा। इसके बाद वे बेहोश होकर गिर गए। गोली के आवाज सुनकर आसपास के लोग आए और पीएचसी शंकरपुर भर्ती कराया, जहां से बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज मधेपुरा रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं सोमवार की रात्रि मधैली बाजार एक व्यक्ति को गोलीमारकर जख्मी कर दिया। जख्मी व्यक्ति भर्राही थाना क्षेत्र के हनुमान नगर चौड़ा निवासी राजा कुमार है। जो अपने दो अन्य साथियों के साथ एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर होली खेलकर आ रहा था। मधैली बाजार में कुछ लोगों ने रोका। किसी बात पर वे लोग उलझ गए। इसी दौरान हाथापाई हुई और लाठी डंडे से मारपीट शुरू हो गया। उसके बाद एक व्यक्ति ने गोली चला दिया। एक गोली राजा के बांह पर लगा। जबतक दूसरा गोली फायर करता तबतक भीड़ जमा हो गया। इसके बाद घटना की सूचना शंकरपुर थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल को दिया गया। जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज मधेपुरा भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जख्मी के बयान आने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।


शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार