वर्चस्व को लेकर सोनवर्षा दियारा में चली गोलियां

चौथम (खगड़िया) । चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत चौथम पंचायत की दियारा में अवस्थित सोनवर्षा गांव में आपसी वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में जमकर गोलीबारी हुई। घटना बीते 28 मार्च की देर शाम और 29 मार्च की सुबह की बताई जा रही है। इधर इस मामले में हथियार लहराते और फायरिग करते हुए अपराधियों का दो वीडियो भी तेजी से बायरल हो रहा है। इस मामले में एक पक्ष द्वारा चौथम थाना में आवेदन दिया गया है। इधर सूचना मिलते ही 29 मार्च की सुबह ही काफी संख्या में पुलिस बल सोनवर्षा गांव पहुंचकर मामले की जांच की। बताया जाता है कि पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसके बाद 28 मार्च की शाम को एक पक्ष द्वारा सोनवर्षा गांव निवासी मधुवन यादव के पुत्र सुमलेश यादव के साथ पहले मारपीट की घटना की गई। इसके बाद गोलीबारी की भी घटना हुई। बताया जाता है कि इसके बाद एक बार फिर 29 मार्च की सुबह गोलीबारी की घटना हुई। सूचना पर चौथम थानाध्यक्ष मुरारी कुमार द्वारा काफी संख्या में पुलिस बल घटना स्थल पर भेजा गया। इधर थानाध्यक्ष ने बताया कि गोलीबारी की घटना नहीं हुई है। पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट हुई है। पुलिस मामले में आरोपितों पर कार्रवाई करेगी। होली के दिन पिकअप और कार में टक्कर, दो दर्जन मजदूर घायल


महेशखूंट(खगड़िया) : एनएच-31 पर महेशखूंट थाना क्षेत्र के काजीचक के निकट एक मालवाहक पिकअप और कार में टक्कर हो गई। टक्कर से मालवाहक पिकअप गड्ढे में पलट गई। मालवाहक पिकअप पर तीन दर्जन मजदूर सवार थे। सभी लखीसराय के टाल क्षेत्र से फसल की कटनी कर होली पर अपने घर पूर्णिया जिले जा रहे थे। इनमें दो दर्जन मजदूर घायल हो गए।
घटना बाद अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग जैसे-तैसे मजदूरों को स्थानीय अस्पतालों में भेजना शुरू किया। जबकि घटना स्थल से महेशखूंट थाना कुछ दूरी पर ही है। 40 मिनट बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस को स्थानीय लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। पुलिस ने अपने वाहन से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया।
महेशखूंट थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि घटना में शामिल दोनों वाहनों को जप्त कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। कार चालक भागने में सफल रहा। अभी तक किसी का बयान नहीं आया है। बयान आने पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार