किशोरियों में एनीमिया से बचाव के लिए चल रहा है अभियान

पूर्णिया। समेकित बाल विकास परियोजना के अंतर्गत किशोरियों में एनीमिया से बचाव के लिए स्कूल स्तर और समुदाय स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। विद्यालय स्तर पर किशोरी छात्राओं का स्वास्थ्य चेकअप नियमित अंतराल में किया जाता है। स्वास्थ्य टीम स्कूल स्तर पर भ्रमण कर छात्राओं का हेल्थ चेकअप करती है और आयरन की दवा दी जाती है। इसका उद्देश्य एनीमिया रोग से बचाना करना है। साथ ही हरी पत्तेदार सब्जी खाने की सलाह दी जाती है। समुचित पोषण से एनीमिया रोग से किशोरावस्था में ही बचाव संभव है।

प्रसव पूर्व तैयारी -:

आईसीडीएस की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शोभा रानी ने बताया कि हर गर्भवती माता का सुरक्षित प्रसव हो यह सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रसव के बाद समुचित देखभाल भी खास ध्यान दिया जा रहा है। 2030 तक मातृ मृत्यु दर को न्यून करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए किशोरावास्था में एनीमिया की रोकथाम जरूरी है। गर्भावस्था से लेकर प्रसव के 42 दिनों के अंदर महिलाओं की मृत्यु से संबंधित विभिन्न तरह के आंकड़ों के साथ विस्तृत रूप से जानकारी संकलन किया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं के मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए आंगनबाड़ी सेविकाओं के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग गंभीर है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के मुताबिक वर्ष 2019-20 के दौरान 110 और 2020-21 फरवरी तक 91 गर्भवती महिलाओं की मृत्यु हुई। गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच यानी एएनसी चेकअप नियमित करने पर बल दिया जा रहा है। गर्भावस्था के दौरान कम से कम चार बार एएनसी जरूरी है।
राष्ट्रीय पोषण अभियान की जिला समन्वयक निधि प्रिया ने बताया कि गर्भवती महिलाओं के प्रसव दौरान सामुदायिक स्तर पर स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधा उपलब्ध है। प्रसव पूर्व गर्भवती महिलाओं का ब्लडप्रेशर, नब्ज, तापमान, हीमोग्लोबिन, मलमूत्र में ग्लूकोज की मात्रा और गर्भस्थ शिशु के हृदय गति की जांच की जाती है। नवजात शिशु पूरी तरह से स्वस्थ व सुरक्षित रहे। प्रसव के दौरान गर्भवती महिलाओं को दवा, कॉटन या पैड्स की व्यवस्था पहले से उपलब्ध रहती है। प्रसव के समय और उससे पूर्व स्वास्थ्य केंद्रों की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए बुनियादी स्तर पर हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
-----------------
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार