बढ़ रहा खतरा, पर बचाव और सुरक्षा उपायों की हो रही अनदेखी

खगड़िया । कोरोना का खतरा नित्य-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। रोज पॉजिटिव भी मिल रहे हैं। साथ ही कोरोना के नए स्ट्रेम का भी खतरा है। परंतु, प्रशासन व विभागीय स्तर पर सुरक्षा को लेकर अब तक पुख्ता प्रबंध नहीं किए जा सके हैं। सरकारी निर्देश के अनुसार जांच कार्य में गति लाने के साथ मास्क की अनिवार्यता का पालन सार्वजनिक स्थानों पर करना अनिवार्य है। शारीरिक दूरी का पालन भी करना है। परंतु, जिले में इसे लेकर उदासीनता बरती जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर न तो मास्क के नियम का पालन होता है और न ही शारीरिक दूरी का। यात्री वाहनों पर उड़ रही नियमों की धज्जियां


कोरोना से बचाव को लेकर शारीरिक दूरी के नियम का पालन आवश्यक है। यात्री वाहनों पर शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। विभिन्न सवारी वाहनों पर नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए यात्रियों को जैसे-तैसे वाहनों में ठूंस- ठूंस कर बैठाया जा रहा है। जहां शारीरिक दूरी का कोई मायने भी नहीं रहता है। अगर कोई शारीरिक दूरी का पालन करने वाले यात्री हों, तो उनके लिए मुश्किलें हैं। वहीं अधिकांश लोग मास्क भी नहीं लगाते हैं। बाजार व दुकानों पर भी नहीं होता है नियमों पालन
बाजार में हमेशा भीड़- भाड़ बनी रहती है। सब्जी मंडी से लेकर अन्य बाजारों में बिना शारीरिक दूरी के लोग अपना कार्य करते हैं। दुकानों में भी किसी नियम का पालन नहीं होता है। यहां न तो लोग मास्क लगाए रहते हैं और न ही सैनिटाइजर की कोई व्यवस्था होती है। प्रशासनिक स्तर पर बीच- बीच में मास्क को लेकर चेकिग किया जाता है, जो महज खानापूर्ति है। जबकि कोरोना के नए स्ट्रेम का खतरा काफी बढ़ा है। कोट
विभागीय स्तर पर कोरोना की रोकथाम को लेकर सभी कार्य किए जा रहे हैं। टीकाकरण कार्य जारी रखने के साथ कोरोना जांच कार्य भी अनवरत जारी रखा गया है। सीएचसी व पीएचसी के अलावा स्टेशनों पर भी जांच की व्यवस्था की गई है। जहां भी पॉजिटिव केस पाए गए हैं, वहां माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने के साथ आसपास के लोगों की जांच भी की जा रही है। हां, लोगों को इसके बचाव को लेकर जागरूक होना होगा। नियमों का पालन करना चाहिए।
डॉ. अजय कुमार, सिविल सर्जन, खगड़िया।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

अन्य समाचार