IPL से BCCI के साथ इन दिग्गज खिलाड़ियों को होता है फायदा, मिलती है इतनी सैलरी

IPL से BCCI के साथ इन दिग्गज खिलाड़ियों को होता है फायदा

खेल। पूरी दुनिया का सबसे महंगी लीग इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League)से न सिर्फ बीसीसीआई (BCCI) बल्कि क्रिकेटर्स (Cricketers) को भी खूब फायदा हुआ है। बीसीसीआई (BCCI) ने पिछले साल यूएई (UAE) में आयोजित आईपीएल के 13वें सीजन (IPL 13th Season) में करीब 4,000 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसकी के साथ आईपीएल 2020 की टीवी व्यूवरशिप 25 फीसदी से ज्यादा रही। वहीं इस टूर्नामेंट (Tournament) से खिलाड़ियों की आमदनी में भी इजाफा हुआ है। फ्रेंचाइजी उन्हें मोटी रकम देती हैं। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और विराट कोहली (Virat Kohli) जैसे दिग्गज तो आईपीएल (IPL) के जरिए अब तक 100 करोड़ से ज्यादा कमा चुके हैं।
वहीं आईपीएल (IPL) से सिर्फ बीसीसीआई (BCCI) को ही नहीं बल्कि, कई खिलाड़ियों को भी काफी फायदा हुआ है। आज हम आपको बताएंगे कि आईपीएल के दिग्गज खिलाड़ियों को कितनी सैलरी मिलती है।
भारतीय टीम (Indian team) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को आईपीएल फ्रेंचाइजी आसीबी (RCB) ने साल 2008 में 12 लाख रुपए में खरीदा था। जिसके बाद टीम ने उन पर शुरु से ही भरोसा जताते हुए उन्हें कप्तानी सौंप दी। जिसके बाद कोहली को टीम की तरफ से करीब 17 करोड़ रुपए सैलरी मिलती है। वहीं कोहली आईपीएल में कमाई वीले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं।
आईपीएल की शुरुआत में यानी की 2008 के ऑक्शन के सबसे बड़े नाम थे एमएस धोनी (MS Dhoni)। जिनकी कप्तानी में भारत ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) और 2011 वर्ल्डकप (World Cup 2011) हासिल किया था। जिसके बाद उन पर भरोसा जताते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हें 6 करोड़ रुपए में खरीदा था। वह शुरु से ही सीएसके की कप्तानी की कमान संभाले हुए हैं और यही नहीं इसके साथ ही उनकी कप्तानी में टीम तीन बार आईपीएल चैंपियन (IPL Champion) भी रह चुकी है। वहीं अब सीएसके उनको सैलरी के तौर पर 15 करोड़ रुपए अदा करती है।
पांच बार की विजेता टीम रह चुकी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के और आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी इस लिस्ट में बने हुए हैं। 2008 में रोहित शर्मा को डेक्कन चार्जर्स ने 3 करोड़ में खरीदा था। हालांकि, तीन साल बाद टीम डेक्कन ने उन्हें रिलीज कर दिया। जिसके बाद वह मुंबई इंडियंस से जुड़े और टीम को 5 बार चैंपियन बनाया। जिसके लिए मुंबई इंडियंस उन्हें 15 करोड़ रुपए सैलरी के रूप में देती है।
भारतीय टीम के सबसे भरोसेमंद और ऑलराउंडर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) भी मुंबई इंडियंस टीम के अहम सदस्य हैं। उन्हें टीम ने 2015 में पहली बार 10 लाख रुपए में खरीदा था। तब से वह लगातार टीम के साथ जुड़े हुए हैं, जिसके लिए फ्रेंचाइजी उन्हें 11 करोड़ रुपए सैलरी देती है।
इस लिस्ट में विदेशी खिलाड़ियों में से हैं आरसीबी (RCB) के एबी डिविलियर्स (AB de Villiers), जो उन दिग्गज खिलाड़ियों में से हैं जो आईपीएल (IPL) से 100 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा चुके हैं। बता दें कि, डिविलियर्स ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स के साथ की थी। फ्रेंचाइजी ने 2008 में उन्हें 1.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। 2011 में वह रिलीज कर दिए गए और RCB ने उन्हें अपने साथ जोड़ लिया। डिविलियर्स आईपीएल के हर सीजन में 11 करोड़ रुपये कमाते हैं।

अन्य समाचार