तैमूर अली खान की वर्कआउट फोटो ने मचाया सोशल मीडिया पर धमाल, फैंस के साथ सेलेब्स ने भी की तारीफ

मुंबई: इन दिनों जितना बॉलीवुड के सितारे सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वहीं स्टार किड्स भी किसी से कम नहीं हैं। एक तरफ बोनी कपूर की लाड़ली मालदीव्स में वेकेशन मना रही हैं। वहीं संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर अपने ग्लैमरस फोटोज से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, लेकिन अब एक ऐसे स्टार किड की फोटो वायरल हो रही है जिसकी तस्वीर देखने के लिए और उनकी एक झलक देखने के लिए फैंस बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे हैं।

दरअसल सोशल मीडिया पर तैमूर अली खान की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। तैमूर की इस फोटो पर फैंस का जमकर रिएक्शन आ रहा है। तैमूर की ये फोटो शेयर होते ही सोशल मीडिया पर तहलका सा मच गया है। यूजर तैमूर की इस फोटो पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।
बता दें कि करीना कपूर खान ने हाल ही में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। करीना का बिजी शेड्यूल होने के बाद भी अपने दोनों बच्चों पर बखूबी ध्यान दे रही हैं। इतना ही नहीं हाल ही में करीना ने तैमूर की एक योगा करते हुए फोटो शेयर की है। फोटो में देखा जा सकता है कि तैमूर स्ट्रेचिंग करते नजर आ रहे हैं। उनका ये क्यूज अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि तैमूर की फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर इस फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है।
मानना पड़ेगा कि तैमूर जितने छोटे हैं उनकी पॉपुलैरिटी उतनी है बड़ी है। तैमूर की एक झलक देखने के लिए फैंस उनका काफी इंतजार करते हैं। तैमूर की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिनों शेयर होती रहती है।
बता दें कि तैमूर की इस फोटो पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। बुआ सबा के साथ ही कजिन रिद्धिमा ने भी तैमूर की फोटो पर कमेंट किया है।

अन्य समाचार