IPL 2021 : दिल्ली कैपिटल्स ने निकाला मुंबई इंडियंस का दम, 6 विकेट से जीता मैच

DC vs MI Predicted Playing 11, IPL 2021 Latest Updates: चेन्नई में खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को विकेट से हरा दिया। दिल्ली ने शिखऱ धवन के 45 रनों की मदद से आखिरी ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। 138 रन का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत भी खराब रही। दूसरे ही ओवर में जयंत यादव ने पृथ्वी शॉ के रूप में दिल्ली को बड़ा झटका दिया।

पृथ्वी शॉ 7 रन बनाकर जयंद की गेंद पर उन्हीं को कैच दे बैठे। इसके बाद स्टीव स्मिथ ने शिखर धवन संग मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने 53 रनों की साझेदारी की। स्मिथ 33 रन बनाकर किरोन पोलार्ड की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। शानदार फॉर्म में चल रहे शिखर धवन को राहुल चहर ने क्रुणाल पंड्या के हाथों कैच आउट कराया।
इससे पहले मुंबई की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। उनके अलावा इशान किशन (26), सूर्यकुमार यादव (24) और जयंत यादव (23) ने भी उपयोगी पारियां खेली। मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन टीम ने तीसरे ओवर में ही क्विंटन डिकॉक का विकेट गंवा दिया जिन्होंने एक रन बनाने के बाद मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर विकेटकीपर कप्तान ऋषभ पंत को कैच थमाया।
रोहित और सूर्यकुमार यादव ने इसके बाद पारी को आगे बढ़ाया। रोहित ने तीसरे ओवर में स्टोइनिस पर पारी का पहला चौका जड़ा और फिर रविचंद्रन अश्विन और कागिसो रबादा पर छक्के मारे। सूर्यकुमार ने भी अमित मिश्रा का स्वागत लगातार दो चौकों के साथ किया। मुंबई ने पावर प्ले में एक विकेट पर 55 रन बनाए। सूर्यकुमार हालांकि 15 गेंद में 24 रन बनाने के बाद आवेश खान की गेंद को थर्ड मैन पर खेलने की कोशिश में विकेटकीपर पंत को कैच दे बैठे।
रोहित भी इसके बाद मिश्रा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में लांग आन पर स्टीव स्मिथ को कैच दे बैठे। उन्होंने 30 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके और तीन छक्के मारे। हार्दिक पंड्या भी मिश्रा के इसी ओवर में रोहित के शॉट को दोहराने की कोशिश में लांग आन पर स्मिथ के हाथों लपके गए। वह खाता भी नहीं खोल पाए। कृणाल पंड्या भी पांच गेंद में एक रन बनाने के बाद ललित यादव की गेंद को विकेटों पर खेल गए जबकि मिश्रा ने कीरोन पोलार्ड (02) को पगबाधा किया जिससे मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 67 रन से छह विकेट पर 84 रन हो गया।
मुंबई के रनों का शतक 15वें ओवर में पूरा हुआ। इशान किशन ने अश्विन पर छक्का और रबादा पर चौके के साथ रन गति में इजाफ करने का प्रयास किया लेकिन मिश्रा ने उन्हें बोल्ड कर दिया। उन्होंने 28 गेंद में एक चौके और एक छक्के से 26 रन बनाए। जयंत यादव ने भी 23 रन बनाने के बाद रबादा को उन्हीं ही गेंद पर कैच थमाया। (भाषा इनपुट के साथ)

अन्य समाचार