अब इस देश ने भारत से आने वाली फ्लाइट्स पर रोक लगाई, यूएई, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, कुवैत और ऑस्ट्रेलिया पहले ही कर चुके हैं बैन

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिलने के बाद कई देशों ने भारत से आने वाली विमान सेवाओं पर रोक लगा दी है। इस फेहरिस्त में अब ईरान भी शामिल हो गया है। ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि- भारतीय कोरोना वायरस ब्राजील और इंग्लैंड के वायरस (स्ट्रेन) से ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है।

इस बयान में हसन रुहानी ने आगे कहा- मैं ईस्टर्न प्रोविंस से अपील करूंगा कि जो लोग वायरस के इंडियन स्ट्रेन से प्रभावित हैं वे देश की सीमा में एंट्री नहीं कर पाएं।
भारत के साथ ईरान के सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने शनिवार से पाकिस्तान के लिए आने-जाने वाली फ्लाइट पर रोक लगाई दी है। वहां के स्वास्थय मंत्री ने ये सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि किसी भी हाल में भारतीय यात्री ईरान न पहुंचने पाएं।
गौरतलब है कि ईरान से पहले यूएई, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने भी भारत से आने वाले यात्रियों पर रोक लगा दी है। इन देशों ने भारत को रेड सूची में डाल दिया है। इनके अलावा हॉगकॉंग, पाकिस्तान, कुवैत और न्यूजीलैंड व इंडोनेशिया ने भारत से आने वाले यात्रियों के लिए वीजा जारी करने से इन्कार कर दिया है।

अन्य समाचार