कोराना के कारण IPL 2021 स्थगित, यात्रा प्रतिबंध के कारण इन खिलाड़ियों को घर लौटने में होगी परेशानी

नई दिल्ली, रायटर। देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच बंद दरवाजे के पीछे आइपीएल 2021 का आयोजन हो रहा था। खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए बायो बबल बनाया गया था, लेकिन कोरोना ने यहां भी सेंध मार दी। कुछ खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के संक्रमित पाए जाने के बाद टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड समेत कई देशों खिलाड़ी फंस गए हैं, क्योंकि इन देशों ने भारत पर यात्रा प्रतिबंध और पाबंदियां लगा दिए हैं। आइए नजर डालते हैं उन वदेशी खिलाड़ियों पर जिन्हें इसके कारण अपने घर लौटने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)- इंग्लैंड: मोइन अली, सैम कुर्रन ; ऑस्ट्रेलिया: जेसन बेहरेनडॉर्फ
दिल्ली कैपिटल्स (DC)- इंग्लैंड: टॉम कुर्रन, सैम बिलिंग्स, क्रिस वोक्स, ऑस्ट्रेलिया: मार्कस स्टोइनिस, स्टीव स्मिथ
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR)- इंग्लैंड: इयोन मोर्गन; ऑस्ट्रेलिया: बेन कटिंग, पैट कमिंस; बांग्लादेश: शाकिब अल हसन
मुंबई इंडियंस (MI)- ऑस्ट्रेलिया: नाथन कूल्टर नाइल, क्रिस लिन
पंजाब किंग्स (PBKS)- इंग्लैंड: क्रिस जॉर्डन, डेविड मालन; ऑस्ट्रेलिया: मोइसेस हेनरिक्स, जाय रिचर्डसन, रिले मेरेडिथ
राजस्थान रॉयल्स (RR)- इंग्लैंड: जोस बटलर; बांग्लादेश: मुस्तफिजुर रहमान
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB)- ऑस्ट्रेलिया: डैनियल सैम्स, डैन क्रिश्चियन, ग्लेन मैक्सवेल
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)- ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर ; इंग्लैंड: जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो
समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार ऑस्ट्रेलिया ने पिछले सप्ताह भारत से आने वाली कमर्शियल फ्लाइट्स पर 15 मई तक प्रतिबंधित लगा दिया था। वहीं ब्रिटेन और बांग्लादेश ने यात्रा प्रतिबंध लगा दिए हैं। ब्रिटिश नागरिकों को भारत से आने पर 10 दिनों के लिए सरकार द्वारा अनुमोदित होटल में क्वारंटाइन रहना होगा। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने कहा कि घर वापस आने वाले खिलाड़ियों को विश्व स्वास्थ्य संगठन की सिफारिशों के अनुरूप होम क्वारंटाइन में रहना होगा। न्यूजीलैंड अब अपने नागरिकों को भारत से वापस आने की अनुमति दे रहा है। देश का क्रिकेट बोर्ड (NZC) बीसीसीआइ और सरकारी अधिकारियों के साथ क्वारंटाइन और यात्रा व्यवस्था के प्रबंधन को लेकर लिए बातचीत कर रही है। वहीं वेस्टइंडीज में एंट्री बंद नहीं है।

अन्य समाचार