ICC Test Ranking: ऋषभ और रोहित का प्रमोशन, बाबर आजम को नुकसान! जानिए टॉप 10 बल्लेबाज

नई दिल्ली: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ओर से बुधवार को टेस्ट रैंकिंग (Test Ranking) अपडेट की गई। इस रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा और ऋषभ पंत ने छलांग मारते हुए टॉप 10 बल्लेबाजों में संयुक्त रूप से छठे स्थान पर कब्जा जमा लिया है। दोनों के 747 रेटिंग पॉइंट हैं। उनके साथ न्यूजीलैंड के बल्लेबाज हेनरी निकोलस भी छठे स्थान पर काबिज हो गए हैं।

ऋषभ पंत और रोहित शर्मा मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद सातवें स्थान पर आ गए थे। निकोलस भी दोनों के साथ सातवें स्थान पर काबिज थे। ऋषभ पंत ने अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में 101 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसके बाद उन्होंंने 7 स्थान की छलांग लगाई थी और रैंकिंग में नौंवे स्थान पर आ गए थे। हालांकि उनके रेटिंग अंक रोहित शर्मा और निकाेलस के बराबर होने की वजह से उन्हें संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर रखा गया था।
वहीं 760 रेटिंग पॉइंट के साथ मार्च में छठे स्थान पर काबिज वनडे के नंबर 1 बल्लेबाज पाकिस्तान के बाबर आजम को इस रैंकिंग में नुकसान हुआ है। बाबर अब नई रैकिंग में 736 अंकों के साथ नौंवे स्थान पर पहुंच गए हैं। जिम्बाव्वे के खिलाफ पहले टेस्ट में बाबर 0 पर आउट हो गए थे।
वहीं, श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने कैंडी में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में सफल रहने के बाद शीर्ष -10 के नजदीक आ गए। श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ 1-0 से टेस्ट श्रंखला जीती है। करुणारत्ने ने दूसरे टेस्ट में क्रमशः 118 और 66 के दो स्कोर दर्ज किए। वे चार स्थान की छलांग मारते हुए 11 वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
var embedId = {jw: [],yt: [],dm: [],fb: []};function pauseVideos(vid) {var players = Object.keys(embedId);players.forEach(function(key) {var ids = embedId[key];switch (key) {case "jw":ids.forEach(function(id) {if (id != vid) {var player = jwplayer(id);if (player.getState() === "playing") {player.pause();}}});break;case "yt":ids.forEach(function(id) {if (id != vid) {id.pauseVideo();}});break;case "dm":ids.forEach(function(id) {if (id != vid && !id.paused) {id.pause();}});break;case "fb":ids.forEach(function(id) {if (id != vid) {id.pause();}});break;}});}function pause(){pauseVideos()}
?? Sri Lanka skipper @IamDimuth moves up four spots to No.11 in the latest @MRFWorldwide ICC Test Player Rankings for batting.? Full list: https://t.co/OMjjVx5Mgf pic.twitter.com/KMvUM0rFlm

ये हैं दुनिया के टॉप 10 बल्लेबाज
1 केन विलियमसन न्यूजीलैंड 919 अंक
2 स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 891 अंक
3 मार्कस लाबुशेन ऑस्ट्रेलिया 878 अंक
4 जो रूट इंग्लैंड 831 अंक
5 विराट कोहली भारत 814 अंक
6 ऋषभ पंत, हेनरी निकोलस न्यूजीलैंड, रोहित शर्मा 747 अंक
9 बाबर आजम पाकिस्तान 736 अंक
10 डेविड वार्नर ऑस्ट्रेलिया 724 अंक
नोट: पंत, निकोलस और रोहित के एक जैसे अंक होने की वजह से सभी छठे स्थान पर माने जाएंगे। वैसे देखा जाए तो पंत छठे, निकोलस सातवें और रोहित आठवें स्थान पर हैं। इस तरह पंत के करियर की ये सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।

अन्य समाचार