महाराजगंज में शुरू हुआ सामुदायिक किचेन

हिन्दुस्तान असर

लाभ मिलेगा
छपी खबर को कांग्रेस विधायक ने गंभीरता से लिया था
शुरू होने से परदेशियों व मरीजों के परिजनों को राहत
फोटो संख्या-00
महाराजगंज। एक संवाददाता
अनुमंडल मुख्यालय में सामुदायिक किचेन का शुभारंभ हो गया। शहर के एसकेजेआर हाई स्कूल परिसर में सामुदायिक किचेन शुरू कर दिया गया है। सामुदायिक किचेन चालू नहीं होने की खबर को हिन्दुस्तान अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिले के प्रखंड मुख्यालयों में गुरुवार को दोपहर से लेकर शाम तक सामुदायिक किचेन चालू कर दिया गया था। लेकिन, महाराजगंज में सामुदायिक किचेन लिए चिन्हित स्थल पर सन्नाटा पसरा था। जिसे हिन्दुस्तान अखबार ने तस्वीर के साथ प्रकाशित किया था। इसके बाद आनन-फानन में किचेन चालू किया गया। सामुदायिक किचेन चालू नहीं होने के बारे में हिन्दुस्तान अखबार में छपी खबर को स्थानीय कांग्रेस विधायक विजय शंकर दुबे ने गंभीरता से लिया। विधायक ने डीएम से बातकर सामुदायिक किचेन चालू कराने को कहा। विधायक ने बताया कि लॉकडाउन में सामुदायिक किचेन जरूरी है। इसके चालू हो जाने से परदेशियों व मरीजों के परिजनों को राहत मिलेगी। गरीब जिसके पास लॉकडाउन में खाने में दिक्कत हो रही है। वे भूखे रहने की बजाय सामुदायिक किचेन में खाना खा सकेंगे।
--------
नियम का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
लकड़ी नबीगंज। कोरोना महामारी का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए सरकार द्वारा बनाए गए गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई के मूड में स्थानीय प्रशासन दिख रहा है। प्रखंड के सभी ग्यारह पंचायतों में प्रशासनिक अधिकारी पुलिसबल के साथ भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। प्रशासन की सायरन बजाती गाड़ियां लोगों को गाइडलाइन का हर हाल में पालन करने के लिए जागरूक कर रही है। सीओ अजय कुमार ठाकुर ने बताया कि संक्रमण का चेन टूटने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का पालन किया जाना सख्त जरूरी है। वैवाहिक कार्यक्रम करने वाले लोग भी हर हाल में सरकार की गाइडलाइन का पालन करें। किसी भी स्थिति में निर्धारित संख्या से ज्यादा भीड़ नहीं जुटानी है। सीओ ने कहा कि नियम का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध स्थानीय प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।

अन्य समाचार