रघुनाथपुर में कोरोना से एक की मौत

पेज तीन के लिए

रघुनाथपुर। प्रखंड के लगुसा गांव के एक अधेड़ की शनिवार को कोरोना से मौत हो गयी। 56 वर्षीय विद्यासागर दुबे का 2 मई से सीवान में इलाज चल रहा था। उनकी तयबीत अचानक बिगड़ने के बाद डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया था। लेकिन, इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। हाल ही में वे कंपनी से छुट्टी लेकर जनेऊ में आए थे। बड़े बेटे राजू दुबे ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उसे उम्मीद ही नहीं थी कि पापा इस तरह से हम लोगों को छोड़कर चले जाएंगे। विद्यासागर दुबे को दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। पुत्रियों की शादी हो गयी है। इधर रेफरल अस्पताल में शनिवार को 98 लोगों ने अपना कोरोना टेस्ट कराया। इनमें 12 लोगों की रिर्पोट पॉजिटिव पायी गयी। शनिवार को 20 लोगों का सैंपल जांच के लिए पटना भेजा गया।

अन्य समाचार