Tiger Shroff ने Disha Patani के बर्थडे पर शेयर किया अनसीन वीडियो, दोनों की केमिस्ट्री देख हो जाएंगे फिदा

मुंबई। बॉलिवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी का आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनके दोस्तों से लेकर फैंस तक सभी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। लेकिन इस खास दिन पर उनके खास दोस्त और बॉलिवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने भी उन्हें खास तरीके से जन्मदिन की बधाई दी है। टाइगर ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद ही मजेदार और अनसीन वीडियो शेयर किया है। जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल होता जा रहा है। फैंस भी इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें वो दिशा के साथ शानदार डांस मूव्स करते नजर आ रहे हैं। इस बेहतरीन वीडियो को पोस्ट करते हुए टाइगर ने कैप्शन दिया है- 'हैप्पी बर्थडे विलेन' । टाइगर और दिशा का ये बेहतरीन डांस वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता जा रहा है। फैंस भी जमकर इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। वहीं आम लोगों के अलावा सेलेब्स भी इस वीडियो पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जिनमें कृष्णा श्रॉफ और आनंद आहूजा जैसे स्टार्स का नाम शामिल है। खुद दिशा पाटनी ने भी इस वीडियो पर हंसने का इमोजी रिएक्ट किया है।
बता दें, सोशल मीडिया पर अबतक इस वीडियो को 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। दिशा पाटनी का आज ही के दिन यानी 13 जून साल 1992 में उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ था। अपने छोटे से करियर में दिशा ने कई बेहतरीन फिल्में दी हैं । उन्होंने एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी (2016), बागी 2 (2018), भारत (2019), मलंग (2020), बागी3 (2020) और राधे (2021) से फैंस के बीच अपनी तगड़ी पहचान बना ली है।
बात करें दिशा के लव वाइफ की तो, दिशा का नाम बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ अकसर ही जुड़ता रहता है। हालांकि दोनों अभी तक खुलकर इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है। मगर इन दोनों के फैंस को इस जोड़ी को साथ में देखना पसंद है। फैंस दिशा और टाइगर की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के अलावा ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री भी खूब पसंद करते हैं। और टाइगर के आज के इस पोस्ट ने फैंस के मन में एक बार फिर उम्मीद जगा दी है।

अन्य समाचार