दिशा पाटनी ने इस खास शख्स के साथ मनाया अपना जन्मदिन, पोस्ट पर फैंस जमकर लुटा रहें हैं प्यार

बॉलीवुड की बोल्ड ब्यूटी दिशा पाटनी (Disha Patani) ने आज यानी की 13 जून को अपना जन्मदिन मनाया है। सोशल मीडिया सेंसेशन ने अपने स्पेशल डे की सेलीब्रेशन को एक पोस्ट के जरिए शेयर भी किया है। बाग़ी 2 की एक्ट्रेस ने अपने कुछ खास दोस्तो के साथ इस बर्थडे को सेलीब्रेट किया है। दिशा ने अपने बर्थडे के कुछ खास पलों की फोटोज को इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर किया हैं।

var embedId = {jw: [],yt: [],dm: [],fb: []};function pauseVideos(vid) {var players = Object.keys(embedId);players.forEach(function(key) {var ids = embedId[key];switch (key) {case "jw":ids.forEach(function(id) {if (id != vid) {var player = jwplayer(id);if (player.getState() === "playing") {player.pause();}}});break;case "yt":ids.forEach(function(id) {if (id != vid) {id.pauseVideo();}});break;case "dm":ids.forEach(function(id) {if (id != vid && !id.paused) {id.pause();}});break;case "fb":ids.forEach(function(id) {if (id != vid) {id.pause();}});break;}});}function pause(){pauseVideos()}
View this post on Instagram A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani)
A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani)
अभी कुछ देर पहले ही दिशा ने अपने इंस्टा अकाउंट से बर्थ डे की कुछ खास फोटोज को शेयर किया है। इन फोटो मे दिशा के साथ टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और उनकी बहन कृष्णा भी नजर आ रही हैं। दिशा ने जिस खास इंसान के साथ अपना स्पेशल डे शेयर किया है वह और कोई नहीं बल्कि उनके स्पेशल फ्रेंड टाइगर श्रॉफ ही हैं। दिशा और टाइगर अपने रिलेशनशिप को लेकर खबरों का हिस्सा बने रहते हैं। दोनों अक्सर साथ में वेकेशन मनाने के लिए साथ जाते हैं। दिशा ने अपने बर्थडे पर पर व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ रिप्ड जीन्स पहनी है।
दिशा के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें टाइगर श्रॉफ और कृष्णा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं। दिशा के पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट किया है। कृष्णा श्रॉफ ने कमेंट किया- लव यू. वहीं कुछ फैंस ने दिशा के पोस्ट पर कमेंट करके उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। दिशा और टाइगर की जोड़ी फैंस को बहुत पसंद करते हैं। एक यूजर ने कमेंट लिखा- बेस्ट कपल.. तो दूसरें ने दिशा को मिसेज दिशा श्रॉफ ही लिख डाला है। दिशा के इस पोस्ट को 1 घंटे के अंदर ही 1 मिलियन से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

अन्य समाचार