किरण खेर के बर्थडे पर पति अनुपम खेर ने शेयर की ये स्पेशल पोस्ट, अच्छी सेहत के लिए की प्रार्थना

बॉलीवुड की जबरदस्त अदाकारा और लोकसभा सदस्य किरण खेर (Kirron Kher) आज अपना 69वां जन्मदिन मना रही हैं। किरण के इस स्पेशल दिन पर उनके फैंस उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहें हैं। वैसे इस खास मौके पर किरण के पति अनुपम खेर (Anupam Kher) ने भी सोशल मीडिया पर उनके लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है। अनुपम ने उन्हें बर्थ डे विश करते हुए उनकी अच्छी सेहत की प्रार्धना भी की हैं।

var embedId = {jw: [],yt: [],dm: [],fb: []};function pauseVideos(vid) {var players = Object.keys(embedId);players.forEach(function(key) {var ids = embedId[key];switch (key) {case "jw":ids.forEach(function(id) {if (id != vid) {var player = jwplayer(id);if (player.getState() === "playing") {player.pause();}}});break;case "yt":ids.forEach(function(id) {if (id != vid) {id.pauseVideo();}});break;case "dm":ids.forEach(function(id) {if (id != vid && !id.paused) {id.pause();}});break;case "fb":ids.forEach(function(id) {if (id != vid) {id.pause();}});break;}});}function pause(){pauseVideos()}
View this post on Instagram A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)
A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)
वेटेरन एक्टर अनुपम खेर ने अपनी पत्नी के जन्मदिन पर उनके साथ इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ फोटोज शेयर की है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अनुपम ने एक खास कैप्शन भी दिया है। एक्टर ने लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे किरण!! भगवान आपको लंबी उम्र दे और हमेशा स्वस्थ रखे। मैं प्रार्थना करता हूं आपको इस जहां की सारी खुशियां मिलें। दुनियाभर के लोग आपको वैसे ही प्यार करते है जैसी आप हैं। आप ईमानदार हैं, निष्पक्ष हैं, स्पष्ट हैं। ज़िंदगी की किसी भी परिस्थिति को आप शानदार तरीके से और अपनी अंदरूनी ताकत के साथ हैंडल करती हैं। हमेशा स्वस्थ रहें और सुरक्षित रहें। आपके लिए ढेर सारा प्यार और दुआएं'।
बता दें कि हाल ही में अनुपम खेर ने किरण खेर की अच्छी सेहत की जानकारी देते हुए ट्वीट किया था। अनुपम खेर और किरण की पहली मुलाकात एक थिएटर में ही हुई थी। जिसके बाद पहले दोनो की दोस्ती हुई फिर प्यार और बात दोनो की शादी तक जा पहुंची। साल 1985 में दोनो ने शादी कर ली थी। किरण और अनुपम की जोड़ी अपने आप में बिल्कुल परफेक्ट है, यहां तक कि दोनो ही कलाकार अपने काम में बेस्ट भी हैं। किरण एक बहुत ही बढ़िया थिएटर आर्टिस्ट हैं। किरण खेर ने बॉलीवुड की कई फिल्मों जैसे 'वीर ज़ारा', 'देवदास', 'मै हूं ना', 'कभी अलविदा ना कहना', 'ओम शांति ओम', 'दोस्ताना', 'फना' में अपना उम्दा प्रदर्शन किया है। फिल्म 'देवदास' (Devdas) में उन्होंने पारो की मां के रोल किया था। उस फिल्म में उनका डायलॉग डिलीवरी का शानदार अंदाज लोग आज भी याद करते हैं।

अन्य समाचार